भाईदूज पर बहनें कर सकेंगी ग्वालियर जेल में भाईयाें को टीका

Updated on 26-10-2022 05:25 PM

ग्वालियर
कोरोना संक्रमण काल के कारण पिछले दो साल से जेल में भाईदूज पर बहनों का भाईयों को टीका करने पर रोक लगी हुई थी। लेकिन बहनों के लिए यह ख़ुशी की बात है कि इस बार बहने जिनके भाई जेल में बंद हैं वो टीका कर सकेंगी। ग्वालियर में भाईदूज पर जेल के कैदियों को यह सुविधा दी गयी है ।

जेल प्रबंधान के अनुसार भाईदूज पर इस बार बहनों को तिलक के लिए जेल में आने की जेल मुख्यालय से अनुमति मिली है। बहने दो साल बाद जेल आकर यहां पर सजा काट रहे भाइयों को मंगल तिलक करेगी, टीका कर सकेंगी। मालूम हो की जेल प्रबंधन ने भाइयों के तिलक करने आने वाली बहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जेल में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

जानकारी के अनुसार जेल में अलग- अलग तीन जगह होगी जांच किसी प्रकार की सामग्री अंदर नहीं जा सके इसके लिए तीन स्थानों पर चेकिंग व्यवस्था लगाई गई है। जेल में सिर्फ महिलाओं को प्रवेश मिलेगा और पुरुषों का प्रवेश निषेध रहेगा। मालूम हो कि मिलाई के लिए जेल मैदान में टैंट लगया जा रहा है। जिसमें भाईयों को बहने टीका लगा सकेंगी। हालांकि इस बार रक्षा बंधन पर भी बहनों को भाईयों की कलाई पर राखी बांधने का मौका मिला था।

जेल मुख्यालय से जेल प्रबंधन को आदेश मिला है कि टीका करने आने वाली बहनों की खुली मुलाकात कराई जाए। लेकिन उनके कोई भी चीज ले जाने पर रोक लगाई जाए। जेल में बहने नहीं ले जा पाएंगी खाने पीने की सामग्री । टीका करने के लिए कैदी भाईयाें से मिल सकेंगी और तिलक कर सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.