एसआई की पिस्टल चोरी, सामान से भरा बैग ले गए चोर; रेलवे पुलिस कर रही जांच

Updated on 02-03-2023 06:25 PM

ओडिशा पुलिस का एक एसआई की सारनाथ में सफर के दौरान 9 एमएम भरी 10 राउंड पिस्टल और साथ में 24 नग कारतूस चोरी हो गए। चोरों ने पेंड्रा रोड से पहले अनुपपुर जैतहरी के बीच चोरी कर ली। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बिलासपुर में लिखाई है। आरपीएफ और जीआरपी तत्काल जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार शुरूबाबू छत्रिया पिता कलामनी छत्रिया (46) निवासी ग्राम मुरसीपाथी थाना सदर बलागीर जिला बलांगीर (ओडिशा) का रहने वाला है। वर्तमान मे निरीक्षक के पद पर थाना शासन जिला संबलपुर मे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जांच के संबंध में आर.दिलेश्वर प्रधान और आर. मिनकेतन घरूआ के साथ लखीमपुर खेरी (उ.प्र.) गए थे। वहां से छपरा से दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान 1 मार्च समय करीब 10.30 बजे से 11 बजे के मध्य खाना खाकर अपने नीले रंग के सफारी कंपनी का ट्राली बैग जिसके अन्दर पुलिस वर्दी, टोपी, जूता, एक 9 एमएम पिस्टल जिसके अन्दर 10 राउंड भरा हुआ मैगजीन और 14 राउंड कारतूस डिब्बे में (सभी जिन्दा कारतूस) कुल 24 नग कारतुस रखा हुआ था। बर्थ के नीचे रखकर सो गए थे और सुबह 05.30 बजे पेन्ड्रारोड स्टेशन से पहले जब उनकी नींद खुली तो ट्राली बैग सीट के नीचे नहीं था। यह चोरी अनुपपूर से जैतहरी स्टेशन के मध्य हुई थी, जिसकी शिकायत बिसालपुर में की गई, बाद में इस केस को अनूपपुर रेलवे पुलिस को स्थानांतरण कर दिया है। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.