SIR की पहली लिस्ट 23 दिसंबर को होगी अपलोड:अपना नाम वेबसाइट पर खोज सकते हैं मतदाता

Updated on 22-12-2025 12:22 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण में गणना का काम पूरा कर लिया गया है। इस दौरान गैरमौजूद, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है। जिसे सर्चेबल मोड में अपलोड किया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना या किसी अन्य मतदाता का नाम खोज सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। जिन निर्वाचकों से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके, उसके कई कारण सामने आए हैं। इनमें मतदाता का दूसरे राज्य या संघ राज्य क्षेत्र में पंजीकृत होना, अस्तित्व में न होना, 18 दिसंबर 2025 तक फॉर्म जमा न करना या फिर मतदाता के रूप में पंजीकरण में रुचि न होना शामिल है।

बताया गया कि, प्रारूप मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी, जहां मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे।

अलग सूची राजनीतिक दलों को दी जाएगी

सीईओ ने जानकारी दी कि, सभी जिलों की तरफ से प्रारूप मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटो सहित मुद्रित हार्ड कॉपी और एक फोटो रहित सॉफ्ट कॉपी) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही, जिन मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो पाए हैं, उनकी अलग सूची भी राजनीतिक दलों को दी जाएगी, ताकि वे भी सत्यापन कर सकें।

राजनीतिक दलों से अपील की गई है कि, वे इन सूचियों का सूक्ष्मता से अवलोकन करें। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने में मतदाताओं को सहयोग करें।

23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावा और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। मतदाता फॉर्म-6 (नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (सुधार) के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.