लॉर्ड्स टेस्ट हार के बाद सिराज की इंस्टा पोस्ट:लिखा- कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि सिखाने के लिए

Updated on 16-07-2025 01:10 PM

भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि जो वे सिखाते हैं, उसके लिए।

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सिराज भारत की दूसरी इनिंग में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।

10 वें विकेट के लिए जडेजा के साथ 23 की साझेदारी की 

सिराज ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी की थी। सिराज की बल्लेबाजी को देख कर लग रहा था कि वे जडेजा के साथ मिलकर 193 रन के टारगेट को हासिल कर सकते हैं। सिराज ने 30 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए, जबकि जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद रहे।

हालांकि, पांचवें दिन चाय के बाद शोएब बशीर की एक गेंद सिराज के बल्ले से टकराकर स्टंप पर जा लगी, जिससे भारत 170 पर सिमट गया और इंग्लैंड ने रोमांचक जीत हासिल की।

इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे 

इग्लैंड तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। उसके बाद बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट को भारत 336 रन से जीता था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.