रियल कबड्डी लीग में सिंह सूरमा की लगातार दूसरी जीत, मेवाड़ मॉन्क्स को मिली एक और हार

Updated on 25-09-2023 01:56 PM
जयपुर: रियल कबड्डी लीग के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले में सिंह सूरमा ने अपने जीत का सिलसिला जारी रखा। टीम ने चंबल पाइरेट्स को रोमांचक मुकाबले में 37-35 से हराया। मैच का पहला हाफ लगभग बरबरी का रहा, जिसमें चंबल पाइरेट्स ने 19-18 के स्कोर के साथ 1 अंक की मामूली बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरे हाफ में सिंह सूरमा ने अपने खेल का स्तर उठाया और जीत हासिल कर ली। सिंह सूरमा के लिए हेमंत चौहान जीत के हीरो रहे।

सिंह सूरमा के हेमंत चौहान मैच के स्टैंडआउट खिलाड़ी थे, उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब अर्जित किया। मैच में उन्होंने कुल 10 रेड पॉइंट हासिल किए।। सिंह सूरमा के कप्तान राहुल चौधरी ने भी डिफेंस में 6 टैकल प्वाइंट्स के साथ अहम योगदान दिया। विरोधी पक्ष की ओर से चंबल पाइरेट्स के हरमनजीत सिंह ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए कुल 10 अंक हासिल किए, जिसमें 9 रेड प्वाइंट और 1 टैकल प्वाइंट शामिल है। उनकी कोशिशों के बावजूद चंबल पाइरेट्स जीत हासिल नहीं कर पाई। सिंह सूरमा ने अपने शुरुआती दोनों गेम जीते हैं जबकि चंबल पाइरेट्स को एक जीत और एक हार मिली है।

वहीं दूसरे गेम में बिकाना राइडर्स को आसान जीत मिली। टीम ने 48-32 के स्कोर के साथ मेवाड़ मॉन्क्स को हराया और अपनी दूसरी जीत हासिल की। बिकाना राइडर्स पूरे मैच में नियंत्रण में थी और आसानी से मुकाबले को जीत लिया। उन्होंने शुरू से ही बढ़त बनाई और अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। अनिरुद्ध पवार ने बिकाना राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। दूसरे हाफ के दौरान विशेष रूप अनिरुद्ध एक ही रेड में 5 अंक हासिल करने में कामयाब रहे, जिसने मेवाड़ मॉन्क्स से वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई। मेवाड़ मॉन्क्स को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.