दुर्गा पूजा में परफॉर्म करते हुए सिंगर मुरली मोहपात्रा का निधन

Updated on 04-10-2022 05:31 PM

नई दिल्ली
  ओड़िशा के मशहूर गायक मुरली मोहपात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी है। कहा जा रहा है कि सिंगर कोरापुट डिस्ट्रिक्ट की दुर्गा पूजा में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान वह स्टेज पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुरली मोहपात्रा के निधन की खबर से सभी को बड़ा झटका लगा है।

गाना गाते अचानक गिर पड़े मुरली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहपात्रा एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चार गाने गाए थे। इसके बाद वह अचानक स्टेज पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें मोहपात्रा ओड़िशा के फेमस गायक थे। उन्हें जयपुर में अक्षय मोहंती के नाम से भी जाना जाता था।
 
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महापात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘‘लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।

लंबे समय से थे बीमार
मुरली के बड़े भाई विभूति प्रसाद महापात्र ने कहा कि वह लंबे समय से हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे।  बता दें महापात्रा सरकारी कर्मचारी भी थे और जयपुर सब कलेक्टर कार्यालय में कार्य करते थे। वह नौ महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।
 
फैंस को याद आए सिंगर केके
बता दें इसी साल मई में बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ का एक कॉन्सर्ट के दौरान निधन हुआ था। केके के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया था। इस दुख से फैंस अभी तक बाहर नहीं निकले थे कि एक और सिंगर का इस तरह से निधन उन्हें शॉक दे गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.