सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट अब नहीं रहा नंबर वन, जानिए किस पायदान पर हैं दिल्ली-मुंबई

Updated on 18-04-2024 05:32 PM
नई दिल्ली: स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स (Skytrax Word Airport Awards) को एयरपोर्ट इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाता है। इस बार इसमें एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट को पछाड़कर दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। मजेदार बात है कि इस लिस्ट में टॉप पांच एयरपोर्ट्स में एशिया का दबदबा है। तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया का सोल इंचिओन एयरपोर्ट है। इसे मोस्ट फैमिली-फ्रेंडली एयरपोर्ट का भी खिताब मिला है। टोक्यो का हनेदा चौथे और नरीता पांचवें नंबर पर है। भारत के चार एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद को टॉप 100 में जगह मिली है। हॉन्ग कॉन्ग एयरपोर्ट 22 स्थान की छलांग मारकर 11वें स्थान पर पहुंच गया है। दिलचस्प बात है कि टॉप 20 में अमेरिका का एक भी एयरपोर्ट शामिल नहीं है।
हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट कतर की राजधानी दोहा का मुख्य एयरपोर्ट है। 600,000 वर्ग मीटर से ज्यादा एरिया में फैला यह एयरपोर्ट 75 फुटबॉल फील्ड के बराबर है। पिछले साल यह एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर रहा था। इसे आर्किटेक्स के लिहाज से दुनिया का सबसे अहम एयरपोर्ट माना गया है। साथ ही सबसे ज्यादा लग्जूरियस एयरपोर्ट का खिताब भी इसी के खाते में आया। फ्रांस की राजधानी पेरिस का चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट इस लिस्ट में छठे, दुबई सातवें, जर्मनी का म्यूनिख आठवें, स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख नौवें और तुर्की का इस्तांबुल एयरपोर्ट दसवें नंबर पर है। अमेरिका में सिएटल-टैकोमा एयरपोर्ट को इस लिस्ट में 24वां स्थान मिला है।

दिल्ली-मुंबई का हाल

जहां तक भारतीय एयरपोर्ट्स का सवाल है तो टॉप 50 में एक और टॉप 100 में चार एयरपोर्ट्स शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट 36वें नंबर पर है। मुंबई एयरपोर्ट 84वें स्थान से गिरकर इस बार 95वें स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु एयरपोर्ट 10 स्थान चढ़कर 69वें से 59वें स्थान पर पहुंच गया है। हैदराबाद एयरपोर्ट भी 61वें से 65वें स्थान पर आ गया है। यह लिस्ट दुनियाभर में एयर ट्रेवलर्स के वोट के आधार पर तैयार की गई है। हॉन्ग कॉन्ग, रोम, वियना, हेलसिंकी, मेड्रिड, नागोया, वेंकूवर, कंसाई, मेलबर्न और कोपेनहेगन एयरपोर्ट को टॉप 20 में जगह मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.