सिंगापुर को फिर मिला भारतवंशी राष्ट्रपति, थरमन शणमुगारत्नम ने भारी मतों से जीता चुनाव

Updated on 02-09-2023 01:55 PM
सिंगापुर: सिंगापुर को एक बार फिर भारतवंशी राष्ट्रपति मिला है। भारतीय मूल के पूर्व मंत्री थरमन शणमुगारत्नम ने सिंगापुर के राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। शणमुगारत्नम सिंगापुर के नौवें राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंनें चुनाव में 70.4 प्रतिशत वोट के साथ बड़ी जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदियों सिंगापुर इन्वेस्टमेंट कॉर्प के पूर्व मुख्य निवेश अधिकारी एनजी कोक सॉन्ग को 15.72 फीसदी और सरकारी स्वामित्व वाले बीमा समूह NTUC इनकम के पूर्व प्रमुख टैन किन लियान को 13.88 प्रतिशत वोट मिले। सिंगापुर में 2011 के बाद हो रहे पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान खत्म होने के बाद नतीजों का ऐलान किया गया है। थरमन शणमुगारत्नम वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब की जगह लेगें। हलीमा के पिता भारतीय मूल के थे और मां मलय मूल की थीं।


सिंगापुर में राष्ट्रपति का पद रस्मी

सिंगापुर में राष्ट्रपति पद रस्मी ज्यादा है। उसके पास आम लोगों के लिए काम करने की ज्यादा ताकत नहीं है। भारतवंशी 66 वर्षीय अर्थशास्त्री शणमुगारत्नम ने देश की संस्कृति को दुनिया में रोशन बनाए रखने के संकल्प के साथ पिछले महीने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान शुरू किया था। राजनीति में 2001 में आए शणमुगारत्नम ने दो दशक से अधिक समय तक सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के साथ सार्वजनिक क्षेत्र, और मंत्री पदों पर भी काम किया है। वह 2011-2019 के बीच सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

हलीमा याकूब की जगह लेंगे शणमुगारत्नम


निवर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का 6 वर्ष का कार्यकाल 13 सितंबर को खत्म हो रहा है। वह देश की 8वीं राष्ट्रपति हैं और इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। सिंगापुर में 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ मलय समुदाय के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति थी। उस दौरान हलीमा को राष्ट्रपति नामित किया गया था, क्योंकि कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था। सिंगापुर में 2011 के बाद यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.