सामाजिक जन जागरण अभियान शुरू करेगी सिंधी पंचायत, नेत्रदान को बढ़ावा देने का प्रयास होगा

Updated on 10-06-2024 12:19 PM

संत हिरदाराम नगर। सिंधी समाज की सर्वमान्य संस्था पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक जन जागरण अभियान शुरू करेगी। मांगलिक अवसरों पर फिजूलखर्ची रोकने एवं मृत्यु उपरांत नेत्रदान अभियान को बढ़ावा देने के लिए नए सिरे से मुहिम शुरू करेगी।

लंबे समय तक पंचायत के अध्यक्ष रहे साबू रीझवानी के नेतृत्व में पंचायत ने सामाजिक बुराइयां दूर करने एवं नेत्रदान को बढ़ाव देने का अभियान शुरू किया था। हाल में साबू रीझवानी का आकस्मिक देहावसान हो गया। स्व. रीझवानी ने 85 वर्ष की आयु में भी स्वयं आंखें दान कर नेत्रदान महादान की मिसाल पेश की। पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष भरत आसवानी का कहना है हम स्व. रीझवानी के सपनों को पूरा करेंगे, खासतौर पर नेत्रदान अभियान को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। पंचायत यह प्रयास करेगी किकम से कम सभी सदस्य नेत्रदान का संकल्प लें। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के सहयोग से इस अभियान को गति दी जाएगी।

फिजूलखर्ची रोकने पर जोर देंगे

कार्यवाहक अध्यक्ष भरत आसवानी के अनुसार पंचायत की आगामी कार्यसमिति एवं साधारण सभा में स्व. रीझवानी की अगुवाई में शुरू किए गए कार्यो का ब्यौरा पेश किया जाएगा। उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए सामाजिक जनजागरण अभियान को गति देने की शुरूआत की जाएगी। पंचायत यह प्रयास करेगी किरिसेप्शन में वर एवं वधु समय पर पहुंचें। बारात सादगी से निकालें एवं फिजूलखर्ची न करें। पंचायत काकटेल पार्टियों पर रोक लगाने की अपील भी की है। पंचायत पदाधिकारी लंबे समय से काकटेल पार्टियों में नहीं जाते। पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी की अगुवाई में पंचायत शोकाकुल परिवारों की मदद करती आ रही है। पगड़ी रस्म में भी व्यवस्था की जाती है। यह काम भी निरंतर जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.