भगवान महावीर की अंतिम देशणा से प्रकाशित हुआ सीमंधर जैन मंदिर

Updated on 22-10-2025 01:56 PM
रायपुर। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में भगवान महावीर स्वामी की अंतिम देशणा के प्रकाश स्वरूप सैकड़ों दीपक प्रज्वलित कर उजाला किया गया। 

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने अंतिम चातुर्मास पावापुरी नगरी में फरमाया । परमात्मा ने अंतिम समय जानकर जीवों के आत्मोत्थान के लिऐ 16 प्रहर तक देशणा ( उपदेश ) दी । भगवान महावीर स्वामी न अपने प्रथम शिष्य गणधर गौतम स्वामी को अंतिम समय में ब्राम्हण को प्रतिबोध देने निकट ग्राम भेज दिया । लौटते समय गौतम स्वामी जी को ज्ञात हुआ कि वीरप्रभु का निर्वाण हो गया है । महावीर स्वामी के निर्वाण समाचार के चिन्तन से गौतम स्वामी को केवलज्ञान प्रकट हुआ। 
ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि सीमंधर स्वामी मंदिर में महावीर स्वामी की प्रतिमा विराजमान है । 22 अक्टूबर को प्रातः महावीर स्वामी की मूर्ति के सम्मुख लड्डू अर्पित किया जाता है । गौतम स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख कैवल्य लड्डू चढ़ाया जावेगा । आज 21 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक मनाया गया । श्रावक श्राविकाओं ने ॐ ह्रिं श्री महावीर स्वामी सर्वज्ञाय नमः की 20 माला , ॐ ह्रीं श्रीं महावीर स्वामी पारंगताय नमः की 20 माला का जाप प्रातः 4 बजे के पूर्व पूर्ण किया । ॐ ह्रीं श्री गौतम स्वामी केवलज्ञानाय नमः की 20 माला सूर्योदय के पहले फेरनी चाहिए । तत्पश्चात जिनमंदिर के पट्ट खुलेंगे । दर्शन वन्दन चैत्यवंदन कर निर्वाण व कैवल्य लड्डू चढ़ाया जावेगा । कार्यक्रम पश्चात नवकारसी की व्यवस्था रखी गई है ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.