बाजार खुलते ही चांदी 25,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा

Updated on 27-01-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत 25,000 रुपये उछल गई जबकि सोने करीब 3,700 रुपये महंगा हो गया। दोनों कीमती धातुओं ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ। मार्च 5 डिलीवरी वाली चांदी के वायदा कारोबार की कीमत बाजार खुलते ही 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह पिछले सत्र के बंद भाव से 7 फीसदी ज्यादा है। पिछले सत्र में यह 3,34,699 रुपये पर बंद हुई थी।

गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सोमवार को कमोडिटी बाजार बंद था। आज चांदी 3,39,824 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,39,824 रुपये तक लो और 3,59,800 रुपये तक हाई गई। 10.15 बजे यह 21,903 रुपये यानी 6.54 फीसदी तेजी के साथ 3,56,602 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 6% से ज्यादा उछलकर $117.69 प्रति औंस के नए रेकॉर्ड पर पहुंची थी।

सोने की कीमत

इस बीच फरवरी 5 डिलीवरी वाले सोने के वायदा कारोबार में भाव ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसका अब तक का ऑल टाइम हाई स्तर है। पिछले सत्र में यह 1,56,037 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,58,674 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 157500.00 रुपये तक लो और 1,59,820 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.18 बजे यह 2,018 रुपये यानी 1.29 फीसदी तेजी के साथ 1,58,055 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस जबरदस्त उछाल की वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और दुनिया भर में बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव है।
बाजार की चाल में भू-राजनीतिक घटनाओं का बड़ा हाथ रहा। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से आयात होने वाली कारों, लकड़ी और दवाओं पर 25% का टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में नाकाम रहा है। इससे पहले कनाडा के साथ भी तनाव बढ़ा था, जब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चीन का दौरा किया था, जिससे कनाडा और अमेरिका के रिश्ते कुछ ठंडे पड़ गए थे। सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग सोने और चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है।

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

दिल्ली में सोने का भाव:
-स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,18,632 प्रति 8 ग्राम
-शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,27,976 प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने का भाव:
-स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,728 प्रति 8 ग्राम
-शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,944 प्रति 8 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,352 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,544 प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,600 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,824 प्रति 8 ग्राम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.