सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट हुई फाइनल:करण जौहर समेत कई सेलेब्स होंगे शामिल

Updated on 09-12-2022 07:40 PM

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक कपल ने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बी-टाउन के कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा अपने कुछ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फ्रेंड्स के बहुत क्लोज हैं और वे उन्हें भी शादी में इनवाइट करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

गेस्ट लिस्ट में करण जौहर का नाम हुआ फाइनल

सिद्धार्थ-कियारा की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक हो गई है। इसमें अब तक जिन नामों को कंफर्म किया गया है, वो करण जौहर और अश्विनी यार्डी का है। ये दोनों सिद्धार्थ और कियारा के बहुत करीब हैं। वहीं विक्की कौशल, कटरीना कैफ, वरुण धवन, जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह को भी इनवाइट किए जाने की संभावना है।

चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल में होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने अपना वेडिंग वेन्यू डिसाइड कर लिया है। इस शादी के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल को चुना गया है। शादी के बाद मुंबई में कपल का ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। इतना ही नहीं मल्होत्रा और आडवाणी फैमिली ने शादी की तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

सिद्धार्थ और कियारा का वर्कफ्रंट

सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया है। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं कियारा जल्द ही 'सत्यप्रेम की कथा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.