
बता दें कि बाबा महाकाल भगवान की तीसरी सवारी के दौरान पालकी के समीप दर्शन करने पहुंचे एक युवक को पुलिसकर्मी और दूसरे युवक को पुजारी प्रतिनिधि बाला गुरु ने चांटे मार दिए थे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। इसे लेकर कुछ लोगों में आक्रोश था। लोग पुजारी प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बुधवार को लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था।
मामले में देर रात आइजी संतोष कुमार सिंह द्वारा आरक्षक को निलंबित किए जाने की खबरें इंटरनेट मीडिया पर चलीं थी। हालांकि आइजी ने ऐसी कार्रवाई किए जाने से इनकार कर दिया।