टी20 में अभी तक पक्की नहीं शुभमन गिल की जगह, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले मिली वॉर्निंग

Updated on 09-12-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दौरान उनके गर्दन में परेशानी हुई थी। इसकी वजह से करीब तीन हफ्तों तक मैदान से दूर रहे। अब टी20 सीरीज में वह वापसी कर रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है।

गिल पर क्या बोले इरफान पठान ?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान शुभमन गिल के पास टी20 टीम में जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है। जियोस्टार पर बात करते हुए पठान ने कहा, 'शुभमन गिल को टी20 क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर लेनी चाहिए। हम ऐसे खिलाड़ियों को महत्व देते हैं जो सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उनका आईपीएल रिकॉर्ड दिखाता है कि वह कितनी अच्छी तरह खेल सकते हैं। यह पांच मैचों की सीरीज उन्हें काफी मौके देगी। वह एक छोटी सी चोट से वापसी कर रहे हैं और अच्छी बल्लेबाजी वाली पिचों पर उन्हें बल्लेबाजी का आनंद आएगा।'

वापसी के बाद से एक भी फिफ्टी नहीं

टी20 में गिल ने निराश किया शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं है। 33 मैचों में उन्होंने 30 से भी कम की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है। एशिया कप से उनकी टीम में वापसी हुई। तब से खेले 12 मैचों में वह एक भी फिफ्टी नहीं बना पाए हैं। 12 मैचों में गिल ने 28.77 की औसत से 259 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 47 रनों की है। एशिया कप के 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 127 रन ही बनाए थे। संजू को ओपनिंग से हटाकर गिल को वहां मौका दिया जा रहा है, जिन्होंने 2024 से भारत के लिए ओपनिंग में तीन शतक ठोके हैं।इरफान पठान ने भारत के लोअर-मिडिल ऑर्डर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पंड्या के साथ एक भरोसेमंद फिनिशर की जरूरी है। उन्होंने कहा- मैं देखना चाहता हूं कि हार्दिक के साथ फिनिशर के तौर पर कौन खेलेगा और वे कितनी प्रभावी ढंग से खेलते हैं। अगर हम घर पर वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो यह महत्वपूर्ण है। हमारे लोअर-मिडिल ऑर्डर को मजबूत फॉर्म में होना चाहिए। अक्षर, जितेश और रिंकू सभी विकल्प हैं, लेकिन हमें देखना होगा कि कौन हार्दिक के साथ सबसे अच्छा तालमेल बिठाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.