पहली गेंद पर चौका फिर खाया गच्चा, डेब्यू मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे शुभमन गिल

Updated on 04-01-2023 04:28 PM
मुंबई: आईपीएल में लगातार रन बनाने और टेस्ट-वनडे टीम में खुद को स्थापित करने के बाद अब शुभमन गिल का टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू हो चुका है। कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। मगर गिल इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए। पहली गेंद पर चौका मारने के बाद वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। खराब शॉट सिलेक्शन उनकी लुटिया डूबा बैठा।
दरअसल, शुरुआती दो ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए ताबड़तोड़ 26 रन कूट दिए थे। ऐसे में श्रीलंकाई कप्तान ने प्लान बदलते हुए तीसरे ही ओवर में स्पिन अटैक लगाया। ये चाल काम कर गया। महिश तीक्षणा ने ओवर की तीसरी बॉल तेज फेंकी, जिसे खेलने में गिल पूरी तरह चूक गए। जोरदार अपील पर अंपायर अनिल कुमार चौधरी ने अंगुली खड़ी कर दी। अपनी पांचवीं ही गेंद पर शुभमन 7 रन बनाकर चलते बने और भारत ने 27 रन पर पहला विकेट गंवा दिया।23 साल के शुभमन पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने के बाद अब नई फ्रैंचाइजी गुजरात टाइटंस के साथ हैं। 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद अगले साल यानी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला। अब श्रीलंका के विरुद्ध डेब्यू करने के बाद वह तीनों फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर बन चुके हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.