मेरी टी-शर्ट हटाकर पसीना चाटेगा, घिनौनी बात करने लगे शुभमन गिल-ईशान किशन, स्टंप माइक में सबकुछ रिकॉर्ड

Updated on 19-07-2023 01:55 PM
डोमिनिका: क्रिकेट मैच के दौरान हमने स्टंप माइक में कई बार दिलचस्प बातचीत रिकॉर्ड होते देखी है। विरोधी प्लेयर्स से स्लेजिंग, टीममेट्स की प्लानिंग यहां तक की कप्तान को अपने ही खिलाड़ियों पर बरसते भी देखा और सुना गया। गालीगलौज रिकॉर्ड हो जाना भी कुछ नया नहीं है। मगर इस बार स्टंप माइक में कुछ ऐसी बातचीत रिकॉर्ड हुई है, जिसे सुनते ही आपको घिन आने लगेगी। ये बातचीत भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में हुए पहले टेस्ट मैच की है। जिसमें शुभमन गिल और ईशान किशन शामिल हैं।

दरअसल, भारत ने वेस्टइंडीज दौरे की अपनी शुरुआत जीत से की। दो महीने लंबे चलने वाले इस दौरे में दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जिसका पहला टेस्ट भारत ने तीसरे ही दिन पारी और 141 रन के विशाल अंतर से हराया। पहली पारी में 150 रन पर सिमटने के बाद कैरेबियाई टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 130 रन ही बना पाई। नौ विकेट गिराने के बाद जब भारत से सिर्फ एक कदम दूर था। तब प्लेयर्स सेलिब्रेशन मोड में आ चुके थे। इसी दौरान शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ एक घिनौना मजाक कर डाला।

स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई बातचीत में शुभमन गिल की आवाज साफ तौर पर सुनी जा सकती है, वह ईशान किशन से कहते हैं, 'मेरी टी-शर्ट हटाकर पसीना चाटेगा? ये सुनकर ईशान किशन चौंक गए और जवाब दिया, 'पागल-वागल है क्या? गिल तब स्टंप्स के करीब शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे और ईशन किशन विकेटकीपिंग का मोर्चा संभाले हुए थे। अब सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने इसका वीडियो ट्वीट किया है, जिसे आप भी देख सकते हैं।

मैच की बात करें तो यह ईशान किशन का डेब्यू टेस्ट था। अपने पहले टेस्ट में भले ही ईशान किशन को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला हो, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने हर किसी को प्रभावित किया। पहली पारी में दो अहम कैच लपके। खुद कप्तान रोहित शर्मा भी उनके प्रदर्शन से खुश थे। दूसरी ओर शुभमन गिल के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ छह रन ही बनाए। अब गुरुवार से शुरू हो रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में दोनों ही युवा प्लेयर्स पर निगाहें होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.