
23 साल के शुभमन गिल लगातार जिम जाते हैं। वह अपने जिम सेशन को काफी गंभीरता से लेते हैं। गिल जिम में मसल बनाने के साथ-साथ फ्लेक्सिबिलिटी पर भी काम करते हैं।
शुभमन गिल ओलिंपिक वेटलिफ्टिंग भी करते हैं जो वेट ट्रेनिंग का एक पार्ट है। इससे बॉडी को काफी स्ट्रेंथ मिलती है।
शुभमन जिम में डंबल का प्रयोग करते हैं। खासकर वह लेग्स डे वाले दिन डंबल लंजेस करते हैं। उससे लेग्स काफी स्ट्रॉन्ग होती हैं जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिलता है।
शुभमन गिल लगातार रनिंग करते हैं। इससे स्टेमिना बढ़ता है और साथ ही बॉडी वेट भी मेंटेन होता है।