गौतम गंभीर की वजह से शुभमन गिल को नहीं मिली है कप्तानी, पहले से चल रही थी प्लानिंग, बाहर आई इनसाइड स्टोरी

Updated on 11-12-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के बीच अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐसे में इंग्लैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को कप्तानी दी गई। मैनेजमेंट के पास जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत का भी विकल्प था लेकिन गिल को चुना गया। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। इस फॉर्मेट में भी गिल को जिम्मेदारी मिली। टी20 में वह उपकप्तान हैं और लगातार फेल होने के बाद भी मौके मिले जा रहे हैं। इस फॉर्मेट में भी उन्हें भविष्य का कप्तान माना जा रहा है।

पूर्व चयनकर्ता सलिल अंकोला ने खोले राज

यह बात कई लोगों को हैरान कर सकती है कि शुभमन गिल का कप्तानी की ओर यह सफर सालों पहले ही तय हो गया था। बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सलिल अंकोला ने खुलासा किया है कि 2023 में ही बोर्ड ने गिल को भविष्य के कप्तान के तौर पर पहचान लिया था। यह वही साल था जब गिल ने विश्व क्रिकेट में धूम मचाई थी, लगातार शतक और दोहरा शतक लगाए थे। डेंगू के कारण वर्ल्ड कप के दो मैच न खेलने के बावजूद, उन्होंने 9 पारियों में 350 से अधिक रन बनाए थे। अंकोला के अनुसार चयनकर्ताओं, सीनियर खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट का मानना था कि रोहित के कप्तानी छोड़ने के बाद गिल ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
सलिल अंकोला ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'हमें हमेशा पता था कि गिल एक दिन भारत का नेतृत्व करेंगे। 2023 में ही वह हमारी कप्तानी की सूची में थे। कोच, कप्तान और पूर्व खिलाड़ियों सहित सभी को लगता था कि वह सही विकल्प हैं।

पहली ही सीरीज में छा गए थे गिल

शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने शतकों की झड़ी लगा दी। 5 मैचों में गिल के बल्ले से 756 रन निकले। भारतीय टीम ने सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवा लिया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह नहीं खेले तो भारत को करारी हार झेलनी पड़ी। अंकोला ने कहा कि दबाव में गिल का प्रदर्शन उनकी काबिलियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा- अगर कोई उन परिस्थितियों में इंग्लैंड में 750 रन बना सकता है, तो यह उनकी मानसिक मजबूती के बारे में बहुत कुछ बताता है। लोग हमेशा सोचते हैं कि वे ज्यादा जानते हैं। भले ही आप कितना भी अच्छा काम करें, वे खामियां निकालेंगे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.