श्री महाकाल लोक का लोकार्पण दिव्य, आलौकिक और अनुपम स्वरूप में हो – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 09-10-2022 05:10 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह से प्रदेश ही नहीं पूरे देश की भावना और आस्था जुड़ी है। लोकार्पण दिव्य, आलौकिक और अनुपम स्वरूप में हो। संपूर्ण देश में कार्यक्रम की चर्चा है। उज्जैन नगरी की अद्भुत छठा अविस्मरणीय बन सके, इस उद्देश्य से स्वच्छता और साज-सज्जा की गतिविधियाँ संचालित की जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की तैयारियों संबंधी निवास कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन  विनोद कुमार, पुलिस महानिदेशक  सुधीर सक्सेना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव जनसंपर्क  राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति  शिवशेखर शुक्ला सहित संभागायुक्त उज्जैन तथा अन्य अधिकारी उज्जैन से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर उज्जैन पधार रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। वर्षा की संभवना को देखते हुए वॉटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की जाए। उज्जैन में अन्य स्थानों से पधार रहे श्रद्धालुओं की बसों की पार्किंग व्यवस्था ऐसी हो जिससे उन्हें अधिक पैदल नहीं चलना पड़े। आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी और एजेंसियों में परस्पर समन्वय और स्पष्ट संवाद हो। मुख्यमंत्री  चौहान ने जारी तैयारियों के संबंध में बिन्दु बार जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि 11 अक्टूबर को लोकार्पण के समय पर ही प्रदेश के 899 बड़े मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा भजन-पूजन के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.