रणजी मैच खेलेंगे श्रेयस अय्यर मुंबई ने स्क्वॉड में शामिल किया, मुकाबला 12 से

Updated on 11-01-2024 01:11 PM

टीम इंडिया के युवा बैटर श्रेयस अय्यर रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे। मुंबई ने उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया। टीम 12 जनवरी से आंध्र प्रदेश के खिलाफ एलिट ग्रुप में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी।

श्रेयस को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। टी-20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेल सकते हैं
मुंबई को 12 जनवरी से आंध्र प्रदेश के खिलाफ सेकेंड राउंड का मैच खेलना है। मुकाबला मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस को भारत की टी-20 टीम में जगह नहीं मिली लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में वापसी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका में पिछले दौरे पर 4 पारियों में वह 31, 6, 0 और 4 रन के स्कोर ही बना सके थे। ऐसे में रणजी मुकाबला खेलना उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

वर्ल्ड कप में लगाए थे 2 शतक
श्रेयस पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंजर्ड हो गए थे। इंजरी के कारण वह IPL, WTC का फाइनल और वेस्टइंडीज में सीरीज नहीं खेल सके थे। इंजरी के बाद उन्होंने एशिया कप से वापसी की लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। टूर्नामेंट में श्रेयस ने नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 2 शतक लगाए और 500 से ज्यादा रन भी बनाए।

2018-19 में खेला था आखिरी रणजी मैच
29 साल के श्रेयस अय्यर मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2018-19 के सीजन में टीम के लिए आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। श्रेयस के आने से मुंबई मजबूत होगी, क्योंकि टीम में शिवम दुबे और सरफराज खान नहीं रहेंगे।

सरफराज इंडिया-ए स्क्वॉड का हिस्सा हैं और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे। मुकाबला 12-13 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

पृथ्वी शॉ इंजर्ड, रहाणे करेंगे कप्तानी
ओपनर पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त में इंजर्ड होने के बाद कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर से हैं। वह घुटने की चोट से उबर रहे हैं। अजिंक्य रहाणे दूसरे मैच में मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे, वह बिहार के खिलाफ पहले मैच में गर्दन में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके थे।

रहाणे की जगह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने कमान संभाली थी। टीम ने बिहार को पारी और 51 रन से हराया था।

मुंबई का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस, सिल्वेस्टर डिसूजा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.