टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर:पीठ में समस्या; तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा

Updated on 10-02-2024 12:54 PM

टीम इंडिया के बैटर श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सूत्रों के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर पीठ में जकड़न (स्टिफनेस) की शिकायत के बाद राजकोट टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकबज के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) ने उनकी फिटनेस कंडीशन के बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को बता दिया है। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

तीसरे टेस्ट और उसके बाद के लिए टीम की घोषणा की जानी बाकी है। एक सूत्र ने पुष्टि की है कि सिलेक्टर्स को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। सिलेक्टर्स की मीटिंग गुरुवार (8 फरवरी) को होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह मीटिंग आज हो सकती है और इसके बाद टीम की घोषणा होने की संभावना है।

जडेजा का भी खेलना मुश्किल
लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। इंजरी के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके, उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।

दूसरे टेस्ट में केएल राहुल भी नहीं खेल सके, वह भी इंजरी के कारण बाहर हैं। इनके अलावा विराट कोहली और मोहम्मद शमी भी सीरीज के लिए अवेलेबल नहीं हैं।

कोहली का खेलना भी कन्फर्म नहीं
शुरुआती 2 टेस्ट से बाहर हुए अनुभवी विराट कोहली को लेकर भी BCCI ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। वह निजी कारणों से 2 टेस्ट नहीं खेल सके। उनका सीरीज के बाकी मुकाबलों में शामिल होना भी कन्फर्म नहीं है।

राहुल हो सकते हैं जल्दी फिट
हैदराबाद टेस्ट में इंजरी के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर केएल राहुल के जल्दी फिट होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 15 फरवरी से पहले फिट हो जाएंगे। राहुल ने क्वाड्रिसेप्स में इंजरी की शिकायत की थी, 2022 में उन्होंने इसकी सर्जरी कराई थी।

राहुल की इंजरी को ध्यान में रखते हुए उन्हें BCCI ने बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेज दिया। यहीं रवींद्र जडेजा भी हैं। 2 टेस्ट के बीच मिल रहे ज्यादा समय के कारण ही राहुल का तीसरे टेस्ट में खेलना संभव हो पाएगा। राहुल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 86 रन बनाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.