आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट में श्रद्धा की हत्या कबूली

Updated on 30-11-2022 06:06 PM

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बुधवार को आनी है। पूछताछ के दौरान आफताब ने कबूल किया है कि उसी ने श्रद्धा की हत्या की। उसको श्रद्धा की हत्या का कोई अफसोस नहीं है।

आफताब का नार्को टेस्ट 1 दिसंबर को किया जाएगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसकी परमिशन दे दी है। 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। दोनों लिव-इन में रहते थे।

पूछताछ में आफताब ने कबूलीं ये 3 बातें

1. मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ट करने वाली टीम से जुड़े सू्त्रों के हवाले से कहा गया है कि आफताब ने हत्या के बाद लाश जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की है।

2. उसने बताया कि कई लड़कियों से उसने डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती की।

3. श्रद्धा की हत्या से पहले और उसके बाद में भी उसके दूसरी लड़कियों से रिश्ते थे।

आफताब को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिला इनाम

रोहिणी FSL में सोमवार शाम हुए हमले में आफताब को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम मिला है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तारीफ करते हुए 10-10 हजार रुपए दिए हैं। आफताब पर हमले के दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने पर खुशी जाहिर की है। आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के बाहर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की थी। इनके हाथों में तलवारें थीं। पुलिस ने इन हमलावरों से आफताब को बचाया था। मामले में 2 लोगों को अरेस्ट भी किया था। 4 की तलाश जारी है।

आफताब को डर था श्रद्धा उसे छोड़ देगी, इसलिए मार डाला

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार  को बताया कि श्रद्धा आफताब की मारपीट से परेशान थी। वह उसे छोड़ना चाहती थी। 3-4 मई को आफताब और श्रद्धा ने अलग रहने का फैसला किया था। यह बात आफताब को रास नहीं आई। उसे लगता था कि श्रद्धा किसी और के साथ इन्वॉल्व हो जाएगी। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर उसके टुकड़े कर दिए।

श्रद्धा मर्डर केस में नई जानकारियां 5 पॉइंट्स में...

1. आफताब मई के बाद से कम खाना मंगवाने लगा था
पुलिस ने आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकालने के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे, पेटीएम समेत कई ऐप से डाटा मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, जोमैटो ने जानकारी दी है कि आफताब पहले दो लोगों का खाना ऑर्डर करता था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने एक ही व्यक्ति का खाना ऑर्डर करना शुरू कर दिया। बता दें, श्रद्धा और आफताब 8 मई को मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

2. पेटीएम और गूगल पे से आफताब के पेमेंट्स की जानकारी मांगी
दिल्ली पुलिस ने गूगल पे, पेटीएम से आफताब के पेमेंट डीटेल मांगे हैं। इससे पहले, बंबल डेटिंग ऐप (Bumble dating App), फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स को चिट्ठी लिखकर आफताब के अकाउंट्स की डिटेल्स मांगी थी। कुछ ऐप ने डिटेल्स दी भी हैं। पुलिस को गूगल ब्राउजिंग के कुछ संदिग्ध लिंक मिले हैं, जिन्हें आफताब ने सर्च किया था।

3. पूछताछ के दौरान बेहद कॉन्फिडेंट था आफताब
पुलिस सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि पूछताछ के दौरान आफताब बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बहुत तेजी से और रिलैक्स होकर जवाब दिया। इससे लगा कि वह पहले से सोच-समझकर जवाब देता है। पुलिस को शक यह भी है कि जब सितंबर-अक्टूबर में आफताब को मुम्बई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त भी श्रद्धा के कुछ बॉडी पार्ट्स उसके दिल्ली वाले फ्लैट में मौजूद थे।

4. अब तक 13 हड्डियां मिली, खून के सैंपल जांच के लिए भेजे
पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर अभी तक 13 हड्डियां बरामद की हैं। श्रद्धा का जबड़ा मिलने की जानकारी भी मिली है। गुरुग्राम से भी कुछ बॉडी पार्ट रिकवर होने की बात सामने आई है। इसके अलावा आफताब के घर के बाथरूम, किचन के अलावा बेडरूम से भी खून के धब्बों के सैंपल मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस ने जंगल और आफताब के फ्लैट से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि इनमें से किस हथियार से श्रद्धा का शव काटा गया, यह CFSL रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा। इस केस में आफताब और श्रद्धा को फ्लैट दिलाने वाले बद्री का अब तक कोई संदिग्ध रोल नहीं मिला है। उसने केवल इन्हें मकान दिखाया था।

3 नए दावे भी सामने आए...

1. दोस्तों को ब्रेकअप की कहानी सुनाई: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा को मारने के बाद आफताब मुंबई में उसके दोस्तों से मिला था और उन्हें ब्रेकअप की कहानी सुनाई थी।

2. हत्या में दूसरे व्यक्ति ने साथ दिया: श्रद्धा की हत्या करने में आफताब का साथ एक व्यक्ति ने दिया था। दिल्ली पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने सबूत मिटाने में भी आफताब की मदद की। फिलहाल, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि उसने यह थ्योरी किस आधार पर बनाई।

3. ड्रग पैडलर ने आफताब को ड्रग्स दी: गुजरात पुलिस ने एक ड्रग पैडलर फैजल मोमिन को गिरफ्तार किया है। उसने दावा किया है कि वह आफताब को ड्रग्स सप्लाई करता था। आफताब नशीली दवाओं का इस्तेमाल करता था, या नहीं। इसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने माना है कि उसने श्रद्धा के कत्ल से पहले बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखी थी, उसे पार्ट-2 का भी इंतजार था। FSL सूत्रों के मुताबिक, दृश्यम देखकर ही वो मर्डर के बाद एक कहानी गढ़ने की फिराक में था।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.