श्रद्धा के पिता ने खोले कई राज – हत्या की साजिश में आफताब का परिवार भी था शामिल?

Updated on 21-11-2022 04:21 PM

नई दिल्ली
दिल्ली के मेहरौली में हुए श्रद्धा हत्या कांड से जुड़े एक से एक राज सामने आ रहे हैं। अब श्रद्धा के पिता विकास ने बताया है कि श्रद्धा की मां की तबीयत खराब रहती थी। इसलिए मजबूर होकर वह आरोपी आफताब पूनावाला के परिवार से मिलने गए थे। हालांकि आफताब के छोटे भाई ने उन्हें घर में घुसने ही नहीं दिया। आफताब का परिवार मुंबई में वसाई में रहता था। इसके एक महीने बाद ही श्रद्धा की मां की मौत हो गई थी।

विकास ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि आखिर हत्या से कुछ दिन पहले ही आफताब का परिवार वसाई से चला क्यों गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आफताब के परिवार को इस बात की जानकारी रही हो कि वह श्रद्धा की हत्या करने वाला है। आफताब के पकड़े जाने से दो सप्ताह पहले ही 11 नवंबर को आफताब का परिवार  वसाई से चला गया था। अपने परिवार की शिफ्टिंग में मदद करने आफताब भी पहुंचा था। यह बात आफताब के पड़ोसियों ने बताई थी।

श्रद्धा के पिता दिल्ली पुलिस के लॉकअप में आफताब से आमने-सामने मिले थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को आफताब के परिवार से भी पूछताछ करनी चाहिए। विकास ने याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी पत्नी और साली आफताब के परिवार से मिलने वसाई पहुंचे थे। 2019 में ही श्रद्धा आफताब के साथ रहने के लिए चली गई थी। श्रद्धा की मां बीमार रहती थी इसलिए पिता चाहते थे कि आफताब का परिवार शादी के लिए राजी हो जाए। विकास ने कहा, 'हमने श्रद्धा को फोन करके कहा था कि जल्दी से शादी करले क्योंकि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। उसने इनकार कर दिया। इसके बावजूद हम आफताब के परिवार से मिलने गए थे लेकिन मिल नहीं पाए।'

विकास ने कहा, श्रद्दा ने कभी नहीं बताया कि आफताब के साथ उसके संबंध इस तरह के हैं। मार-पीट और झगड़े का जिक्र कभी नहीं किया। श्रद्धा ने अपने पिता को यह भी नहीं बताया था कि वह आफताब के साथ कहां रहती है। श्रद्धा के दोस्तों का कहना है कि वह आफताब के परिवार के साथ संपर्क में रहती थी और उन्हें इस बात की जानकारी थी कि श्रद्धा को मारा-पीटा जाता है। वहीं पुलिस के सूत्रों का भी कहना है कि श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के पिता अमीन दिल्ली में ही थे। हालांकि कोर्ट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.