श्रद्धा मर्डर केस : सबूत ढूंढने को दिल्ली-मुंबई समेत 5 राज्यों में छापे, आज हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट

Updated on 21-11-2022 04:19 PM

नई दिल्ली

दिल्ली में 12 नवंबर को हुए श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) के खुलासे के बाद महरौली पुलिस की जांच अब पांच राज्यों तक फैल गई है। दिल्ली पुलिस सबूत ढूंढने के लिए पांच राज्यों में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगे हैं।

श्रद्धा की गुमशुदगी की सूचना सबसे पहले मुंबई के मानिक नगर पुलिस स्टेशन में मिली थी। जब मुंबई पुलिस ने महरौली पुलिस से संपर्क साधा तब जाकर जांच शुरू हुई और मामले का खुलासा हुआ। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई इसका दायरा दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, देहरादून और हिमाचल प्रदेश के शहरों तक फैल गया, इसलिए इन जगहों पर अलग-अलग पुलिस टीम रवाना हुई है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम तीन दिन से मुंबई में है। पुलिस ने चार लोगों के के बयान दर्ज किए हैं। इन्होंने श्रद्धा-आफताब के रिश्तों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसमें दो वे लोग हैं जिनसे पालघर में श्रद्धा ने आफताब से पिटाई के बाद सहायता मांगी थी। इसके अलावा एक श्रद्धा की सहेली और पूर्व सहकर्मी शामिल हैं। साथ ही इन्होंने मुकदमे में गवाह होने पर भी रजामंदी दी है। वहीं, पुलिस की टीम आफताब के परिवार से मिलने वसई के फ्लैट में गई, लेकिन परिवार लापता था।

मोबाइल से गूगल लोकेशन को किया था बंद
आफताब ने अपने फोन की गूगल लोकेशन को बंद कर दिया था। जांच में सामने आया कि उसके फोन से 10 मई से अब तक की लोकेशन नहीं मिली है, लेकिन कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड से इसका खुलासा हुआ है। वहीं, पुलिस ने फोन की आईएमईआई नंबर की जांच की है। इसमें मालूम हुआ कि आफताब ने कई सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उसने इसके इस्तेमाल की वजह नहीं बताई। फिलहाल उसने सभी सिम कार्ड को शौचालय में बहाने की बात कही है।

आज नार्को टेस्ट की संभावना, सवाल तैयार
दिल्ली पुलिस द्वारा आज आफताब का नार्को टेस्ट कराए जाने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम ने करीब 50 सवालों की सूची भी तैयार कर ली है। हालांकि, बाबा साहेब अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि पुलिस और एफएसएल से इस बारे में औपचारिक निवेदन नहीं मिला है, लेकिन अस्पताल में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं मंगलवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत अवधि पूरी होने पर आफताब को साकेत कोर्ट में भी पेश करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.