क्या मुझे केवल अपने रेवेन्यू की चिंता करनी चाहिए... सीतारमण ने बताया GST रेट कट का 'धर्म संकट'

Updated on 06-09-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कंपनियों को जीएसटी की कम दरों का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहिए। जीएसटी काउंसिल में हाल ही में अधिकांश चीजों पर जीएसटी में भारी कमी की है। घटी हुई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। सरकार को इस बात की चिंता है कि कंपनियां जीएसटी में कटौती का फायदा ग्राहकों को देने के बजाय खुद ही हजम कर सकती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह अलर्ट है। सीतारमण ने साथ ही कहा कि सरकार अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर काम कर रही है।

सीतारमण ने TOI के साथ इंटरव्यू में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जीएसटी में सुधार किए गए हैं। इन सुधारों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी में कटौती का फायदा आम आदमी, किसानों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालय पहले से ही इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जीएसटी कटौती का फायदा पूरी तरह से ग्राहकों तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि दरों में बार-बार बदलाव नहीं होगा।

क्या था धर्म संकट?

वित्त मंत्री ने कहा, "हम कीमतों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और सांसदों ने मुझे बताया है कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसा कर रहे हैं। मंत्रालय भी संबंधित क्षेत्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 22 सितंबर से मेरा पूरा ध्यान इस पर होगा।" नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यह नवरात्रि का पहला दिन है। महीने भर चलने वाले फेस्टिव सीजन में लोग खूब खरीदारी करते हैं। सीतारमण को उम्मीद है कि 375 वस्तुओं की दरों में कमी से खपत और विकास को बढ़ावा मिलेगा। अब सिर्फ 13 वस्तुएं और सेवाओं को ही सिन एंड लग्जरी वाले स्लैब में रखा गया है।
सीतारमण ने माना कि विपक्षी दलों द्वारा शासित कुछ राज्यों ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में रेवेन्यू लॉस की बात कही थी। यह उनकी सार्वजनिक राय से अलग थी, जिसमें उन्होंने दर में कटौती का समर्थन किया था। उन्होंने कहा, "यह सच नहीं है कि केवल राज्यों के राजस्व पर असर पड़ रहा है। इसमें केंद्र भी बराबर का स्टेकहोल्डर है। क्या यह मेरे लिए धर्म संकट नहीं है? लेकिन जब लोगों की जेब में पैसा जाता है, तो क्या मुझे केवल अपने राजस्व की चिंता करनी चाहिए? यह संभव नहीं है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.