कम हाईट बनी आर्मी में बाधा,अब अल्ट्रा रनर बनेंगे विवेक:एक बार में 70 किलोमीटर दौड़ते हैं; पंचायत मंत्री करा रहे गरीब युवा की प्रैक्टिस

Updated on 03-02-2025 12:30 PM

रायसेन जिले के देवरी तहसील के खेरे पिपरिया गांव के रहने वाले विवेक भदौरिया एक बार में 60 से 70 किलोमीटर तक दौड़ते हैं। विवेक आर्मी में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हाइट कम होने की वजह से डिसक्वालिफाई हो गए।

आर्मी में जाने का सपना टूटने के बाद अब वे देश के सबसे लंबे दूरी के धावक बनने की तैयारी कर रहे हैं। बेहद गरीब परिवार से आने वाले विवेक अपने गांव से बरेली एसडीएम के दफ्तर तक 65 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंचे थे। वे देशभर में होने वाली कई मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और अब मैसूर में होने वाली ट्रायथलॉन की तैयारी कर रहे हैं।

मंत्री के बंगले पर ठिकाना, प्रैक्टिस बीयू के ग्राउंड पर

विवेक बताते हैं, "मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि मैं भोपाल में अपने खर्चे पर रहकर मैराथन की प्रैक्टिस कर पाऊं। बीते दिसंबर में नरसिंहपुर के गोटेगांव में मोनू भैया (मंत्री प्रहलाद पटेल के स्वर्गीय भतीजे) के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम था। मैं 28 दिसंबर को बरमान से गोटेगांव तक करीब 70 किलोमीटर दौड़ते हुए पहुंचा था।

वहां मुझे सम्मानित किया गया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या दिक्कत है और मैं क्या करना चाहता हूं। मैंने उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में बताया और कहा कि मुझे भोपाल में रहकर प्रैक्टिस करने में दिक्कत है। उन्होंने कहा कि तुम मेरे घर में रहो और अपनी प्रैक्टिस करो। तुम्हारे सपने को पूरा करने के लिए जो जरूरत होगी, मैं पूरा करूंगा।"

अब विवेक भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में मंत्री प्रहलाद पटेल के घर पर रहते हैं और बीयू के ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हैं।

मजदूरी करके कर रहे थे तैयारी

विवेक ने बताया कि कोरोना काल के बाद आर्मी की भर्तियां निकली थीं, लेकिन उनकी हाइट कम होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। भोपाल के अशोका गार्डन में किराए का रूम लेकर उन्होंने तैयारी की। पैसे की कमी के कारण उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट में काम किया और ग्राउंड पर प्रैक्टिस जारी रखी।

ट्रायलथॉन में होते हैं तीन इवेंट

विवेक के अनुसार, खेल मंत्रालय और सरकार लंबी दौड़ के आयोजन नहीं कराती। देश में कई स्थानों पर इस तरह के कॉम्पटीशन होते हैं। उनका टारगेट मार्च में बैंगलोर में होने वाली ट्रायलथॉन में हिस्सा लेने का है।

ट्रायलथॉन के तीन इवेंट

स्विमिंग: डेढ़ से दो किलोमीटर तैराकी

साइक्लिंग: 80 से 90 किलोमीटर

रनिंग: 10 से 21 किलोमीटर

गांव में ग्राउंड बनवाने 65 किलोमीटर दौड़कर एसडीएम ऑफिस गए थे विवेक

विवेक बताते हैं कि जब वे गांव में आर्मी की तैयारी कर रहे थे, तब खेल मैदान की कमी खलती थी। उन्होंने 18 अक्टूबर 2022 को अपने गांव से दौड़ते हुए बरेली एसडीएम के ऑफिस पहुंचकर खेल मैदान की मांग की।

गांव से सीएम हाउस तक दौड़ने की योजना

विवेक कहते हैं, "लोग तेज दौड़ने वाले एथलीट्स को जानते हैं, लेकिन अल्ट्रा मैराथन के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। सरकार को भी इस खेल को समझना चाहिए। विवेक भोपाल में सीएम हाउस तक दौड़ने की तैयारी कर रहे हे। वो इसकी वजह बताते, इससे उनके गांव में ग्राउंड बन सके और इस खेल को सरकारी मान्यता मिल सके।

फटे जूतों में महीनों की दौड़

विवेक ने 2019 से दौड़ की प्रैक्टिस शुरू की। सौ-दो सौ रुपए के जूते पहनकर उन्होंने दौड़ना शुरू किया। मंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें स्पोर्ट्स शूज और ट्रायथलॉन की तैयारी के लिए साइकिल मिली है।

इंदौर के कार्तिक जोशी से मिलती है जानकारी

विवेक बताते हैं कि इंदौर के कार्तिक जोशी, जिन्हें 'इंदौरी मिल्खा' के नाम से जाना जाता है, उनसे इस खेल के बारे में जानकारी मिलती रहती है। कार्तिक मध्य प्रदेश के सबसे लंबे दूरी के धावक हैं और उनकी सलाह विवेक के काम आती है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.