शूटिंग टीम ने सोने पर साधा निशाना, चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड

Updated on 25-09-2023 01:54 PM
हांगझोऊ: एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने 5 मेडल जीते थे लेकिन इसमें एक भी गोल्ड नहीं था। अब दूसरे दिन भारत को पहला मेडल ही गोल्ड के रूप में मिला है। यह मेडल आया है 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में। दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी ने देश को यह गोल्ड दिलाया। सीरीज तीन के बाद तक भारतीय तिकड़ी तीसरे नंबर पर थी। चीन लीड कर रहा था। लेकिन चौथे सीरीज में भारत ने दमदार वापसी करते हुए पहला स्थान हासिल कर दिया। जो छठे और अंतिम सीरीज तक कायम रही।

शूटिंग टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत को एशियन गेम्स का यह पहला गोल्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मिला है। दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और रुद्रांक्ष पाटिल ने 1893.7 पॉइंट स्कोर किए। भारतीय तिकड़ी ने चीन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। पिछले महीने ही चीन ने बाकू में 1893.3 पॉइंट स्कोर किए थे। अब वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय शूटर्स के नाम हो गया है। इस इवेंट में साउथ कोरिया ने सिल्वर और चीन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

किसने क्या कितना स्कोर

भारतीय तिकड़ी में सबसे ज्यादा स्कोर 19 साल के रुद्रांक्ष पाटिल ने किया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट हैं और पेरिस ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर चुके हैं। 19 साल के रुद्रांक्ष ने 632.5 पॉइंट स्कोर किए। टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 631.6 और दिव्याश सिंह पंवार ने 629.6 पॉइंट स्कोर किए। दिव्याश भी टोक्यो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में दो ही

टीम गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही भारत के दो ही शूटर्स व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में भी पहुंच गए हैं। रुद्रांक्ष तीसरे, ऐश्वर्य पांचवें और दिव्यांश 8वें नंबर पर रहे। टॉप-8 को फाइनल में जगह मिलती है लेकिन एक देश से दो ही शूटर फाइनल में जा सकते हैं। ऐसे में दिव्यांश को बाहर होना पड़ा। व्यक्तिगत इवेंट के क्वालिफिकेशन में पहले नंबर पर टोक्यो ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट चीन के शेंग लिहाओ रहे। इस इवेंट के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर चीन के यांग होउरन 29वें नंबर पर रहे और फाइनल में जगह नहीं बना पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.