बॉबी देओल की फिल्म श्लोक- द देसी शेरलॉक की शूटिंग शुरू

Updated on 14-09-2022 06:27 PM

बॉबी देओल के फैन्स के लिए खुशखबरी है। एक्टर ने अपनी अपकिमंग फिल्म श्लोक- द देसी शेरलॉक की शूटिंग शुरू की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉबी देआले ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर करके दी है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली कर रहे हैं जो इससे पहले कुणाल 'हम तुम', 'फना', 'मुझसे दोस्ती करोगें' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। 

बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन की बेटी संग नजर आएंगे बॉबी 


जानकारी के लिए बता दें, बॉबी देओल के अलावा इस फिल्म में अरबपति बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला की सिंगर बेटी अनन्या बिड़ला भी नजर आएंगी। इस फिल्म से अनन्या बिड़ला बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद अब अनन्या बिड़ला ने बॉलीवुड का रुख किया है। बता दें अनन्या इलेक्ट्रो पॉप और पॉप जॉनर के गाने गाती हैं। इसके अलावा उन्होंने सेएन किंगस्टन और एफ्रोजैक जैसे सिंगर्स के साथ कोलैब्रेट किया है। 'livin the life' उनका पहला डेब्यू सिंगल है। अनन्या बिड़ला की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। बिजनेस से दूर ग्लैमर इंडस्ट्री में अनन्या अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

बॉबी देओल श्ललोक के अलावा इन फिल्मों में भी आएंगे नजर 


अब बॉबी देओल अपनी श्लोक की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हो जाएंगे। फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म के लिए  फैन्स से उनके प्यार का साथ मांगा है। बॉबी ने एक्शन क्लैप की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, श्लोक …… का पहला दिन। वहीं कुणाल कोहली ने लिखा- मैं अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। 
 बॉबी देओल की दूसरी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल और अब्बास मस्तान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म पेंटहाउस में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.