बीयू निरीक्षण में चौंकाने वाले खुलासे: कई कॉलेजों में भवन, फैकल्टी और मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिलीं

Updated on 15-06-2026 12:08 PM
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) द्वारा वर्षों से बिना निरीक्षण के बीएड एवं नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता और निरंतरता प्रदान किए जाने का मामला अब सवालों के घेरे में आ गया है।हाल ही में श्रीराम महाविद्यालय से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्धता एवं निरंतरता के लिए आवेदन करने वाले 129 महाविद्यालयों का पहली बार व्यापक निरीक्षण कराया जा रहा है।

निरीक्षण में करीब 30 बीएड कालेज निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर पाए, जिसके चलते उनकी संबद्धता पर रोक लगा दी गई है और उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

एक ही पते पर दो कालेज, कई जगह भवन तक नहीं मिले

निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एचएल अग्रवाल बीएड कॉलेज और एचएल अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन इटारसी एक ही पते पर संचालित पाए गए, जबकि निरीक्षण टीम को वहां निर्धारित भवन तक नहीं मिला।

इसके अलावा दीक्षा महाविद्यालय, एडीएस महाविद्यालय भोपाल, बोनीफाई कॉलेज, भोपाल डिग्री कॉलेज, डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्मृति महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, मिलेनियम कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्री द्वारिका प्रसाद यादव महाविद्यालय, तक्षशिला महाविद्यालय सहित कई संस्थानों में गंभीर कमियां पाई गईं।

महाविद्यालयों के रिकार्ड की होगी जांच

विश्वविद्यालय ने अब इन कॉलेजों के रिकार्ड की विस्तृत जांच का निर्णय लिया है। कुछ संस्थानों को कमियां पाए जाने के बावजूद राहत दिए जाने से पक्षपात के आरोप भी सामने आए हैं। इस संबंध में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन को तीन माह पूर्व शिकायत भी भेजी गई थी। शिकायत में एक ही भूमि या परिसर में एक से अधिक कॉलेज संचालित होने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.