मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को फिर झटका, कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Updated on 05-04-2024 11:51 AM
 छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खास दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 21 मार्च को पुत्र अजय सक्सेना के भाजपा में शामिल होने के बाद दीपक सक्सेना ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं वे आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

मनाने के प्रयास विफल

दीपक सक्सेना की नाराजगी के बाद पार्टी ने उन्हें मनाने का भी प्रयास किया था। गुरुवार को कमल नाथ ने रोहाना पहुंचकर दीपक सक्सेना से बंद कमरे में लगी चर्चा की थी, लेकिन यह चर्चा काम नहीं आई और दीपक सक्सेना ने अब भाजपा में जाने का मन बना लिया है।

बता दे कि दीपक सक्सेना कमल नाथ के साथ 45 साल से रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बीच उनकी नाराजगी देखने को मिल रही है। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नकुल नाथ की नामांकन रैली में भी वे शामिल नहीं हुए थे।

भाजपा नेताओं ने की थी मुलाकात

वहीं 26 मार्च को भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन जमा कराने मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे थे। जहां जनसभा के बाद सीएम, प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दीपक से रोहना पहुंचकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात को दीपक सक्सेना सहित भाजपा नेताओं ने औपचारिक बताया था, लेकिन इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.