भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को झटका:तस्कीन अहमद पहले मुकाबले से बाहर

Updated on 02-12-2022 06:06 PM

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश को झटका लगा है। 4 दिसंबर को मीरपुर में पहला वनडे मैच खेला जाना है। उससे पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद पीठ की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। वे सीरीज के अन्य दो मुकाबले के लिए टीम में बने रहेंगे या नहीं इस पर फैसला नहीं लिया गया है। शोरिफुल इस्लाम को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया है। बांग्लादेश की सेलेक्शन कमेटी के चीफ मिनहाजुल ने तस्कीन के बाहर होने की पुष्टि की है।

तमीम इकबाल भी चोटिल
मिलहाजुल ने वेबसाइट को बताया कि अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल भी 30 नवंबर को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें कमर में चोट लगी है। उनकी सिटी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उनकी मेडिकल टीम चोट पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद ही भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में उनके खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा।

भारत को बांग्लादेश दौरे पर खेलने वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज
भारत को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। पहला वनडे 4 दिसंबर को मीरपुर में खेला जाना है। जबकि आखिरी वनडे मैच 10 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा। वहीं दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 14 दिसंबर से ढाका में शुरू होगा।

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

बांग्लादेश की वनडे टीम
तमीम इकबाल (कप्तान), यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोट हुसैन, नासुम अहमद


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.