उस दिन शोभा कपूर ना रोकतीं तो Jeetendra की प्लेन क्रैश में हो जाती मौत, आंखों के सामने था खौफनाक मंजर

Updated on 07-04-2023 08:10 PM
'जंपिंग जैक ऑफ बॉलीवुड...' यानी जितेंद्र। जिनका असली नाम रवि कपूर है। वो आज (7 अप्रैल) अपना 81वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने 60 से 90 के दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर खूब राज किया। एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। खूब नाम, पैसा, रुतबा और शोहरत कमाया। जितेंद्र को फैंस आज भी बहुत प्यार करते हैं, बहुत सम्मान करते हैं। उनकी लंबी उम्र और सेहत के लिए दुआ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी काली रात भी आई थी, जब उनकी जान जाने वाली थी। अगर उस दिन उनकी बीवी शोभा कपूर उन्हें घर पर ना रोकतीं, तो कुछ खौफनाक घट जाता। आइये आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में, जो रोंगटे खड़े कर देगा।

शोभा के कहने पर जितेंद्र ने छोड़ दी थी फ्लाइट

जितेंद्र (Jeetendra) ने साल 2021 में 'द कपिल शर्मा शो' में इस किस्से का खुलासा किया था। ये घटना साल 1976 यानी 47 साल पहले की है। जितेंद्र को फ्लाइट से मद्रास (अब चेन्नई) जाना था। उस दिन करवा चौथ भी था। उनकी फ्लाइट डिले हो गई। ऐसे में वो घर वापस आ गए, ताकि शोभा चांद देखने और अपना व्रत तोड़ने की रस्म निभा सके। इसके बाद शोभा ने उन्हें वापस एयरपोर्ट जाने से मना कर दिया। इसलिए जितेंद्र ने अपने मेकअप मैन को बुलाया और कहा कि वे घर वापस आ जाएं, क्योंकि अब वो अगले दिन मद्रास जाएंगे।

जितेंद्र ने एयरपोर्ट की तरफ देखा आग का गोला

उसी रात लगभग साढ़े 10 या 11 बजे की बात है, जितेंद्र ने अपने फ्लैट (पाली हिल, बांद्रा में एक ऊंची इमारत) से बाहर देखा और एयरपोर्ट की तरफ एक आग का गोला देखा। कुछ घंटे बाद उनका फोन लगातार बजने लगा। तब उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट से उन्हें जाना था, वो क्रैश हो गया। शोभा ने कुछ अजीब आभास होने पर ही गुजारिश की थी कि उन्हें नहीं जाना चाहिए और ये उनके लिए एक वरदान साबित हुआ। ये इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 171 थी, जिसके साथ दर्दनाक हादसा हुआ था। इस घटना में करीब 96 लोगों की मौत हो गई थी।

14 साल की शोभा से जितेंद्र को हुआ था प्यार

जितेंद्र और शोभा की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब शोभा 14 साल की थीं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज खत्म किया और ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस की नौकरी करने लगीं। जब जितेंद्र 1960-66 के बीच एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, तब वो शोभा संग रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 1974 में शादी करने का फैसला किया और जानकी कुटीर में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे के हमसफर बन गए। हालांकि, हेमा मालिनी की ऑथोराइज्ड बायोग्राफी में दावा किया गया है कि वो जितेंद्र से लगभग शादी करने ही वाली थीं, लेकिन आखिरी समय में वो पीछे हट गई थीं।

जितेंद्र की ऐसे हुई थी फिल्मों में एंट्री

जितेंद्र का जन्म अमृतसर में अमरनाथ और कृष्णा कपूर के घर पर हुआ था। उनकी फैमिली नकली जूलरी का बिजनेस करती थी और फिल्म इंडस्ट्री में जूलरी सप्लाई करती थी। घर की माली हालत और पढ़ाई में फिसड्डी रहे जितेंद्र ने एक्टर बनने का फैसला किया और फिल्ममेकर वी. शांताराम से काम मांगा। उन्होंने जितेंद्र को जूनियर आर्टिस्ट के रूप में काम दे दिया। एक दिन सेट पर वी. शांताराम का ध्यान उन पर तब गया, जब उन्होंने जितेंद्र को बहुत अच्छी मराठी बोलते हुए सुना। बस यहीं से उनकी किस्मत बदल गई। जितेंद्र मानते हैं कि उनके पैरेंट्स ने उन्हें जन्म दिया, लेकिन गुरु वी. शांताराम ने उन्हें जितेंद्र बनाया और इसके लिए वो हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

64 साल पहले रिलीज हुई थी पहली फिल्म

1959 में रिलीज हुई 'नवरंग' जितेंद्र की पहली फिल्म थी। इसके बाद वो 'फर्ज' फिल्म में नजर आए, जो तेलुगू मूवी Gudachari 116 की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म से जितेंद्र को पहचान मिली थी। उन्होंने 80 साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक में काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि हर किसी ने 'फर्ज' मूवी ठुकरा दी थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार किया और इसके बाद तो इतिहास गवाह है। उन्होंने 'परिवार', 'औलाद' और 'तोहफा' सहित 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.