शोएब अख्तर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Updated on 05-09-2022 06:01 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 4 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2022 के सुपर 4 के मैच को लेकर बयान दिया। शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले आपको प्लेइंग इलेवन फाइनल करनी होगी। भारतीय टीम तीन बदलावों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरी थी। 

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "एक तो हिंदुस्तान ये फैसला कर ले कि फाइनल इलेवन क्या पिक करनी है आपको। फ्यूचर क्या है आपका, ऋषभ पंत हैं, दिनेश कार्तिक हैं, दीपक हुड्डा हैं या रवि बिश्नोई हैं। आपकी फाइनल इलेवन क्या है। आप सबसे पहले अपनी फाइनल प्लेइंग इलेवन खोजिए। मुझे इंडिया की कन्फ्यूज्ड सलेक्शन नजर आती है। समझ नहीं आता कि क्यों इतनी कन्फ्यूज्ड सलेक्शन है?"

उन्होंने आगे कहा, "दूसरी तरफ पाकिस्तान में अगर बाबर आजम परफॉर्म न करें तो मोहम्मद रिजवान हैं। इंडिया की मुझे समझ नहीं आती कि भारत किस स्टाइल की क्रिकेट खेलना चाहता है, क्योंकि जो भी आ रहा है वो मार रहा है और बस मार रहा है। सूर्यकुमार यादव आते ही मार रहा है। केएल राहुल मार रहा है। रोहित शर्मा भी मार रहा है। ऋषभ पंत भी मार रहा है। दीपक हुड्डा भी मार रहा है। आपको ये भी सोचना होगा कि एंकर कौन करेगा।" पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने ये भी कहा कि अच्छी बात है कि विराट कोहली फॉर्म में आ गए हैं और उनके शॉट लग रहे हैं, लेकिन टीम को ये देखना होगा कि पारी को कौन संभाले। शोएब ने कहा, "हिंदुस्तान ने मैच अपने हाथ से इसलिए जाने दिया, क्योंकि वो 200 बना सकते थे, लेकिन 181 ही बना पाए। पाकिस्तान ने बॉलिंग में कमबैक किया। पाकिस्तान ने इस तरह उनको पकड़ा। ये 200 का विकेट था, आपने 181 ही किया।" 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.