मोहसिन नकवी को लाइव TV पर कहा था आयोग्य और जाहिल, अब शोएब अख्तर ने मारा यू-टर्न, ऐसे बने भीगी बिल्ली

Updated on 17-02-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: भारत से कोलंबो में जलील होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बौखला गए थे। उन्होंने नाम न लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की जमकर आलेचना की थी। शोएब ने काफी तीखे शब्दों का चयन उनके खिलाफ किया था। हालांकि कुछ ही देर में शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम की तरह यू-टर्न ले लिया है और कह रहे हैं कि उन्होंने मोहसिन नकवी को लेकर ऐसा नहीं कहा था।

मोहसिन नकवी को कहा था आयोग्य और जाहिल

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एबीपी न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उस पैनल में उनके साथ भारत के मोहम्मद कैफ भी थे। उस वक्त शोएब अख्तर ने बिना नाम लिए मोहसिन नकवी को आयोग्य और जाहिल कहा था। हालांकि, अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। वह मोहसिन नकवी को 'भाई-भाई' कहकर बुला रहे हैं।शोएब अख्तर ने अब एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा है कि उन्होंने यह बयान मोहसिन नकवी को लेकर नहीं दिया था बल्कि यह बयान टॉप ग्रास इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर दिया था। हालांकि जिस तरह से शोएब अख्तर ने बयान दिया था, उनका इशारा मोहसिन नकवी की ओर ही लग रहा था।

पाकिस्तान कैसे टॉप 8 में कर सकता है क्वालीफाई?

ग्रुप ए से भारत ने तीन में से लगातार तीन मुकबाले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि अभी वहां से अमेरिका या पाकिस्तान सुपर 8 में क्वालीफाई होने वाली दूसरी टीम बनेगी। फिलहाल दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं। अमेरिका बेहतर नेट रन रेट के चलते दूसरे स्थान पर है। लेकिन पाकिस्तान के पास अभी एक मैच बचा है जोकि वे नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे। नामीबिया को अगर पाकिस्तान हरा देती है तो वे सीधा अगले राउंड के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। अगर नामीबिया उलटफेर कर देती है तो पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.