MP के मेयर, अध्यक्ष-पार्षदों को शिवराज देंगे ट्रेनिंग:कॉलोनी, सर्वेक्षण पर भी चर्चा करेंगे; अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मानित होंगे

Updated on 19-12-2022 05:02 PM

मध्यप्रदेश के नगर निगम महापौर-अध्यक्ष और पार्षदों को CM शिवराज सिंह चौहान ट्रेनिंग देंगे। वे उन्हें नगरीय निकाय की स्कीम के बारे में बताएंगे तो कॉलोनाइजरों को स्टेट लेवल पर लाइसेंस देने, सर्वेक्षण जैसे कई मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मानित भी किए जाएंगे।

नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षद के उन्मुखीकरण और अभिप्रेरण के लिए कार्यशाला, सह-सम्मेलन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ट्रेनिंग में यह
प्रशिक्षण-कार्यशाला में मुख्यमंत्री अधो-संरचना, मुख्यमंत्री पेयजल, AMRUT 2.0, दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रमुख नवाचार जैसे- ई-नगरपालिका, स्व-चलित भवन अनुज्ञा प्रणाली, जीआईएस, लेखा प्रणाली, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण एवं कॉलोनाइजर के लिए स्टेट लेवल के लाइसेंस की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। साथ ही स्वच्छ भारत एवं अन्य मिशन, पर्यावरण प्रदूषण और तेजी से बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

मॉडल का प्रदर्शन भी होगा
कार्यशाला में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं, घटकों एवं विभिन्न मिशन के मॉडल का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही आजीविका मिशन के स्व–सहायता समूहों, जिन्होंने आर्थिक स्वावलंबन में उल्लेखनीय काम किया है, के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। कार्यशाला में स्व्च्छता कार्य में उपयोग होने वाले उपकरण, मशीनरी जैसे स्वीपिंग मशीन, स्ल्ज सक्शन मशीन, ब्रूमर मशीन, पोर्टेबल सीवर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का प्रदर्शन होगा, जिससे निकाय स्तर पर कार्य का बेहतर माहौल बन सके।

इन्हें करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री चौहान सोन चिरैया मेला और विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं राजस्व वसूली में उल्लेखनीय कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.