शिवराज सिंह आज भरेंगे नामांकन, पूजा-अर्चना कर घर से निकले, पत्नी साधना ने किया तिलक

Updated on 19-04-2024 11:52 AM
भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में शामिल प्रदेश की भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, बैतूल और राजगढ़ लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं।

प्रातः 11.30 बजे रायसेन में विशाल जनसभा को संबोधित करने के पश्चात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। वे रायसेन में सभा के पश्चात रोड शो भी करेंगे। रोड-शो में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी शिवराज के साथ शामिल होंगे।

भोपाल से रायसेन के लिए रवाना होने से पूर्व शिवराज ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक लगाया और चुनाव में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

भगवान की पूजा है जनसेवा

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्र के मतदाताओं से भावुक अपील की। शिवराज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने विदिशा-रायसेन क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्रिय भाइयो-बहनो एवं भांजे-भांजियो, मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आपकी सेवा का अवसर पहले सांसद के रूप में और फिर मुख्यमंत्री के रूप में मिला। मैंने अपनी संपूर्ण क्षमता से आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आपकी सेवा का सौभाग्य प्रदान किया है। आज भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। पहले भी आपकी सेवा की है। मेरे लिए आपकी (जनता की) सेवा भगवान की पूजा है। मैं पूजा मानकर ही जनसेवा करता हूं। मैं सेवा भी करूंगा और आपके साथ मिलकर विकास में भी कोई कसर नहीं छोडूंगा। इस अवसर पर आपका स्नेह, सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले; यही प्रार्थना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.