शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Updated on 12-12-2022 04:58 PM

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर पूर्व मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर जयंत मलैया से माफी मांगी है। वे मलैया के जन्मदिन के मौके पर दमोह में आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने आए थे। अपने संबोधन में उन्होंने जयंत मलैया को नोटिस देना बीजेपी की भूल बताया। दरअसल दमोह उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था।

इधर सीएम शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। सीएम ने कहा कि मलैया 75 साल के हो गए, लेकिन लगते नहीं है। कोई ये ना समझे कि ये रिटायरमेंट कार्यक्रम है। अभी तो उन्हें और काम करना है।

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में ये कहा
'जयंत जी आप विश्वास करें या ना करें, आपने बोला भी नहीं मुझे। जब भाजपा ने आपको नोटिस दिया तो अंदर से मेरा दिल दुखा। आपने मुझे नहीं कहा, पर मैंने प्रदेश के सब नेताओं से कहा कि बहुत गलत किया है आपने। जयंत मलैया जैसे नेता को तैयार होने में दशकों लगते हैं। तपस्या करनी पड़ती है, तब जयंत मलैया तैयार होता है। ऐसे नेता नहीं बनता है। इसीलिए मैं उससे बिल्कुल नाखुश था। मैंने अपनी शिकायत यहां से लेकर दिल्ली तक की। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन आज आपको बता रहा हूं। व्यक्ति भूल कर सकता है, वैसे ही पार्टी से भी भूल हो सकती है। इसलिए मैं राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं'

क्या है नोटिस का मामला
25 अक्टूबर 2020 को दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। 17 अप्रैल 2021 को दमोह सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां बीजेपी ने राहुल सिंह को उम्मीदवार बनाया। जबकि कांग्रेस से अजय कुमार टंडन मैदान में थे। उपचुनाव में राहुल सिंह कांग्रेस के अजय कुमार टंडन से 17,089 वोटों से हार गए थे।

इस चुनाव में जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा से टिकट के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। चुनाव में बीजेपी की हार के बाद राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को अपनी हार का कारण बताया। राहुल सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ तक यह शिकायत की थी कि जयंत मलैया के भितरघात के कारण चुनाव हारे। जिसके बाद पार्टी की प्रदेश ईकाई ने मलैया को नोटिस दिया। हालांकि 2 महीने बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया। उसी नोटिस का जिक्र कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत महोत्सव के दौरान किया है।

CM बोले- मलैया के बिना अधूरा है दमोह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जयंत मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें एक बेहतर नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत मलैया ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखते ही प्यार हो जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि हर महत्वपूर्ण काम के लिए उन्होंने केवल जयंत मलैया को ही चुना। चाहे उद्योग मंत्री रहे हो, चाहे जल संसाधन मंत्री या फिर वित्त मंत्री। हर महत्वपूर्ण काम उनसे ही करवाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि 'ये बात सच है कि दमोह जयंत मलैया के बिना अधूरा है।

मलैया को लंबे समय तक काम करना है: CM
सीएम ने कहा कि हार जीत तो चलती रहती है वह भी चुनाव हार गए थे, लेकिन जयंत मलैया हर दिल पर राज करते हैं। पहली बार भी 84 में जयंत मलैया 92 वोट से हारे थे। उस समय इंदिरा जी की हत्या हुई थी और कांग्रेस का माहौल था। इस बार भी मामला किनारे पर ही रह गया। जनता ने उन्हें 7 बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा है। लगता ही नहीं जयंत मलैया 75 के हो गए हैं। इसलिए अभी तो काम करते रहना होगा। कोई ये न समझ ले कि ये रिटायरमेंट का कार्यक्रम है। अभी तो और लंबे समय तक उन्हें काम करना है।

आगामी चुनाव में मलैया को टिकट के सवाल पर साधी चुप्पी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबोधन के बाद जब दैनिक भास्कर ने उनसे पूछा कि क्या आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में जयंत मलैया को टिकट मिलेगी, तो सीएम ने चुप्पी साध ली। उनसे कई बार यह सवाल किया गया, लेकिन वह बार-बार केवल हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखे।

75 साल के हुए जयंत मलैया
पूर्व मंत्री जयंत मलैया 75 साल के हो गए है। उनके जन्मदिन के मौके पर दमोह में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह समेत बीजेपी के कई विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैलाश विजयवर्गीय ने सुनाया गाना
कैलाश विजयवर्गीय जब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तो किसी ने उसे गाना सुनाने की फरमाइश की। जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने गाना गया। उन्होंने 'तु कितनी अच्छी है, तु कितनी प्यारी हैं, हे मां, हे मां...' गाना गाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.