
भोपाल। मप्र विधानसभा का इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज जी की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश विधानसभा के कैलाश समिति कक्ष क्रमांक-1 में कैबिनेट की बैठक वंदे मातरम् गायन के साथ प्रारंभ हुई। इस कैबिनेट बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंच के मानदेय और वाहन भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी कि अब दो करोड़ से कम शुल्क राशि संग्रहण वाले टोल प्लाजा पर महिला स्वसहायता समूह शुल्क राशि वसूल करेंगे।