वेब शो से रिजेक्शन पर छलका शिवांगी जोशी का दर्द, बोलीं- टीवी का पॉपुलर चेहरा होना पड़ रहा भारी

Updated on 20-03-2023 08:38 PM
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से फेमस हुईं शिवांगी जोशी अब शालीन भनोट के साथ 'बेकाबू' में नजर आने वाली हैं। वह इस डेली सोप को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसके पहले वो बेगूसराय और बालिका वधु जैसे हिट शोज भी दे चुकी हैं। लेकिन इस कामयाबी को हासिल करने का सफर आसान नहीं रहा है। ईटाइम्स टीवी के साथ एक खास बातचीत में, एक्ट्रेस ने अपने नए शो के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे उन्हें एक वेब शो में काम नहीं मिला सिर्फ इस आधार पर क्योंकि वह एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं।
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने बाताया कि वो एकता कपूर के सीरियल 'बेकाबू' (Bekaaboo) के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। इसमें वह कुछ नया कर रही हैं। उनका डबल रोल है। एक परी बनी है और दूसरी नॉर्मल लड़की है धरती पर सामान्य जीवन जी रही है। बेकाबू एक फिक्शन शो है जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं किया। इसमें उनका लुक भी पूरी तरह से अलग है। वह यही उम्मीद कर रही हैं कि ये सभी को पसंद आएगा। यहां तक कि वो अपनी फैमिली को इस शो के जरिए सरप्राइज दे रही हैं और उनके रिएक्शन का वेट कर रही हैं।

शिवांगी जोशी और उनका रिजेक्शन

शिवांगी जोशी ने ओटीटी से मिले रिजेक्शन पर भी बात की। उन्होंने बताया, कई टीवी एक्टर्स हैं जो वेब और फिल्मों में अच्छा कर रहे हैं। हमें उन पर गर्व होना चाहिए और एक टीवी एक्टर के नाते मुझे वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है।लेकिन साथ ही ऐसे लोग भी हैं जो आपको वेब शो या किसी फिल्म के लिए यह कहते हुए कास्ट नहीं करना चाहते हैं कि आप बहुत ज्यादा एक्सपोज हो गए हैं। चूंकि आप टीवी का एक बहुत ही प्रमुख चेहरा हैं, इसलिए हम आपको कास्ट नहीं कर सकते।'

शिवांगी जोशी को लगता है बुरा

शिवांगी ने आगे बताया- ऐसा ही कुछ हाल ही में मेरे साथ हुआ। उन्हें वास्तव में मेरा काम पसंद आया लेकिन जो रिजल्ट निकला वो यह था कि आप एक बहुत ही जाना-पहचाना चेहरा हैं। मैं वास्तव में वो किरदार करना चाहती हूं लेकिन काम नहीं मिला क्योंकि मैं टीवी का एक पॉपुलर चेहरा हूं। शिवांगी ने कहा कि उन्हें शुरू में इस बात का बुरा लगा था। एक इंसान होने के नाते हम सभी के साथ ऐसा होता है जब आप कुछ चाहते हैं और वो आपको नहीं मिलता है तो आपको बुरा लगता है। मुझे बुरा लगा लेकिन मैं इसे पॉजिटिव लेती हूं। अगर ये नहीं हुआ तो कुछ इससे भी अच्छा होगा। ये मुझे मेरी मां ने सिखाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.