शिंदे की शिवसेना ने की 100 सीटों की डिमांड, गठबंधन से NCP आउट, जानिए बीजेपी का प्लान

Updated on 17-12-2025 01:28 PM
मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। बीजेपी ने 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए अजित पवार की एनसीपी से गठबंधन से इनकार कर दिया है। बीजेपी को नवाब मलिक के चुनाव प्रभारी बनने से आपत्ति है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोप हैं, इसलिए गठबंधन करना मुश्किल है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के साथ गठबंधन की इच्छा जताई है। बीजेपी नेता राज्य के मंत्री आशीष शेलार ने बताया है कि महायुति गठबंधन ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में 227 में से 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।


पिछले चुनाव में जीती सीटों पर विजेता का दावा

बता दें कि सोमवार को ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना बीएमसी सहित 29 नगर निगमों में से अधिकांश में महायुति के रूप में मिलकर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को बीजेपी और शिवसेना नेताओं की बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ लड़ेगी। महायुति ने 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि अगला मेयर महायुति से हो। मीटिंग में यह तय हुआ कि बीजेपी और शिवसेना उन सीटों पर अपना दावा बरकरार रखेंगी जहां उनके उम्मीदवार पिछली बार जीते थे। जिन सीटों पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार जीते थे, उन पर बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना दोनों की दावेदारी होगी।

फॉर्मूले पर फाइनल मुहर लगाएंगे फडणवीस और शिंदे

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी-शिवसेना की इस मीटिंग में कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ। दोनों पक्षों के नेताओं ने मुलाकात की और अपने विचार साझा किए। सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे मिलकर अंतिम फॉर्मूला तय करेंगे। बताया जा रहा है कि शिंदे की शिवसेना ने 100 से अधिक सीटों की मांग की है। 2017 के बीएमसी चुनावों में अविभाजित शिवसेना ने 84 सीटें और बीजेपी ने 82 सीटें जीती थीं। चुनाव के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के छह और पार्षद शिवसेना में शामिल हो गए। उनकी संख्या बढ़कर 90 हो गई। शिंदे सेना संयुक्त शिवसेना वाली सीटों पर दावा कर रही है। सीट शेयरिंग की पहली मीटिंग में बीजेपी की ओर से मंत्री आशीष शेलार, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम, विधायक अतुल भातखलकर, एमएलसी प्रवीण दरेकर मौजूद रहे। शिवसेना की ओर से विधायक रवींद्र वायकर, प्रकाश सुरवे, राहुल शेवाले शामिल हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.