Shimron Hetmyer का रॉकेट लॉन्चर छक्का, 96 मीटर दूर गिरी गेंद, दर्शकों की हो गई बल्ले-बल्ले

Updated on 06-04-2023 08:04 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के तूफानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरन हेटमायर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। हेटमायर 2022 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं। हेटमायर ने बीते बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एक हाई स्कोरिंग मुकबले में भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। उन्होंने छक्कों और चौकों की बारिश से पंजाब के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। इसी बीच उन्होंने एक रॉकेट सिक्स भी लगाया था, जोकि अब सुर्खियों में है।
हेटमायर ने नाथन एलिस को लगाया रॉकेट सिक्स
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 17वां ओवर पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज नाथन एलिस डाल रहे थे। एलिस की पहली गेंद पर हेटमायर स्ट्राइक पर थे। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने गेंदबाज पर बिल्कुल रहम नहीं किया और कवर्स के ऊपर से एक रॉकेट सिक्स जड़ दिया। बॉल सीधा जाकर स्टैंड्स में लैंड हुई। हेटमायर ने एलिस को 96 मीटर का लंबा छक्का लगाया। उनका यह गगनचुंबी शॉट देख हर कोई दंग रह गया। उनके इस सिक्स की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।

हेटमायर ने 36 रन की खेली तूफानी पारी
198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शिमरन हेटमायर ने 36 रन की आतिशी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 200 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 1 चौका और 3 लंबे छक्के भी देखने को मिले। गौरतलब है कि इतनी जबरदस्त पारी खेलने के बाद भी हेटमायर अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करवा पाए। बरसपारा स्टेडियम में खेले गए राजस्थान और पंजाब के मुकाबले में पंजाब आखिरी ओवर में 5 रन से जीत गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.