शिखर धवन 3 वर्ष बाद जिगर के टुकड़े से मिलेंगे, आयशा मुखर्जी को बेटे जोरावर को भारत लाने का आदेश

Updated on 09-06-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन 3 वर्ष बाद बेटे जोरावर से मिल पाएंगे। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने धवन की अलग रह रही पत्नी आयशा मुखर्जी को आदेश दिया है कि वह अपने 9 साल के बेटे को फैमिली गैदरिंग के लिए भारत लाएं। कोर्ट ने आदेश में कहा कि अकेले मां का ही बेटे पर विशेष अधिकार नहीं होता है। बता दें कि दोनों ने तलाक और बच्चे की कस्टडी को लेकर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में कानूनी कार्यवाही शुरू की।

पटियाला हाउस कोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार ने बच्चे को भारत लाने पर आपत्ति जताने के लिए आयशा मुखर्जी को फटकार लगाई। फैमिली कोर्ट को बताया गया कि धवन के परिवार ने अगस्त 2020 से बच्चे को नहीं देखा है। शुरुआत में यह 17 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन फिर बच्चे के स्कूल की छुट्टी और शेड्यूल को देखते हुए 1 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, मुखर्जी ने फिर से आपत्ति जताते हुए दावा किया कि यह आयोजन असफल होगा, क्योंकि नई तारीख के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों से सलाह नहीं ली गई थी।
इस पर कोर्ट ओर से कहा गया- अगर याचिकाकर्ता ने संभवतः अपने परिवार के अन्य सदस्यों से परामर्श नहीं किया, लेकिन उसके माता-पिता को अपनी आंखों की पुतली से मिलने की खुशी मिलेगी। याचिकाकर्ता का बच्चा अगस्त, 2020 से भारत नहीं आया है और याचिकाकर्ता के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को बच्चे से मिलने का मौका नहीं मिला है। याचिकाकर्ता यानी शिखर धवन के अपने बच्चे को दादा-दादी से मिलने की इच्छा को अनुचित नहीं कहा जा सकता है।

न्यायाधीश ने धवन की बच्चे के अपने दादा-दादी से मिलने की इच्छा को उचित माना। जज ने मुखर्जी के उन कारणों पर सवाल उठाया, जो नहीं चाहते थे कि बच्चा भारत में धवन के घर और रिश्तेदारों से परिचित हो। आदेश में कहा- वह क्यों नहीं चाहती कि बच्चा बार-बार आए और याचिकाकर्ता के घर और भारत में उसके रिश्तेदारों से परिचित हो। जब बच्चे की स्कूल की छुट्टी होती है तो उस समय शिखर बच्चे को भारत में कुछ समय के लिए ख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शिखर और आयशा ने 2012 में शादी की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.