शिखर धवन ने पीट लिया माथा... गेंदबाजों की ऐसी कुटाई अब कैसे होगी एक्स्ट्रा की भरपाई

Updated on 29-04-2023 08:00 PM
मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। लखनऊ के लिए कायल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 45 आयुष बडोनी ने 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही लखनऊ ने आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। लखनऊ ने 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर अपने नाम किया है।

इस दौरान पंजाब के सूरमा गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। सिर्फ रन ही नहीं पंजाब के लिए एक्स्ट्रा रन भी परेशानी का सबब बने। गेंदबाजों ने जमकर नो बॉल और वाइड गेंद भी डाली। यही कारण है कि पंजाब को पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला है। आईपीएल में इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है। आरसीबी ने साल 2013 में पुणे के खिलाफ 263 रन का स्कोर खड़ा किया था।

पंजाब के गेंदबाजों की जमकर हुई धुनाई

पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ कुल सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सबसे अधिक महंगे रहे। अर्शदीप ने अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन खर्च कर डाले जिसमें उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। वहीं अपनी गेंदबाजी में उन्होंने दो वाइड फेंकी।

इसके अलावा कगिसो रबाडा ने भी जमकर रन लुटाए। रबाडा ने अपने चार ओवर में 52 रन दिए। इस दौरान उन्हें बेशक दो विकेट मिला लेकिन उन्होंने दो नो बॉल और दो वाइड गेंद भी डाली, जिसका खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ा।

वहीं गुरनूर बराब ने अपने तीन ओवर में 42 रन दिए जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। अपनी गेंदबाजी में उन्होंने दो नो बॉल और एक वाइड गेंद भी डाली। टीम के स्टार प्लेयर सैम करन ने तीन ओवर में 38 रन खर्च किए और उन्हें एक विकेट मिला। लियाम लिविंगस्टोन ने भी एक ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 19 रन देकर एक विकेट लिए।
इसके अलावा सिकंदर रजा और राहुल चाहर ने भी पंजाब के लिए गेंदबाजी की लेकिन इन दोनों को एक भी सफलता नहीं मिली। राहुल ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 29 रन दिए जबकि रजा ने एक ओवर में 17 रन खर्च कर डाले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.