शेल्डन कॉट्रेल की 'बवाल बॉल', बल्लेबाज ने खेलने के लिए लगाई दौड़... वीरेंद्र सहवाग ने भी पीट लिया सिर

Updated on 17-01-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल लीग टी-20 2023 को रोमांच चरम पर है। धाकड़ खिलाड़ी जहां मैदान पर जलवा दिखा रहे हैं तो वीरेंद्र सहवाग जैसे तूफानी कॉमेंटेटर्स कॉमेंट्री बॉक्स में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। टूर्नामेंट के एक मुकाबले में वेस्टइंडीज के सूरमा गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने एक ऐसी बॉल फेंकी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सहवाग ने तो यहां तक कह दिया कि काश उनके समय में भी ऐसी बॉल तोहफे के रूप में मिलती तो कितना अच्छा होता।
दरअसल, टूर्नामेंट का चौथ मुकाबला डिजर्ट वाइपर्स और शारजाह वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा था। शारजाह वॉरियर्स की पारी का 5वां ओवर करने के लिए डिजर्ट वाइपर्स के शेल्डन कॉट्रेल आए। उन्होंने शुरुआती 4 गेंदें कसी हुइ कीं और सिर्फ एक रन ही खर्च किया, लेकिन 5वीं गेंद उनके हाथ से छूट गई और क्रीज से लगभग 6 फीट दूर तीसरी स्लीप की ओर जाने लगी। इस पर बल्लेबाज टॉम कोलमर कॉडमर ने दौड़ लगाते हुए करारा शॉट लगाया और गेंद को 4 रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर भेज दिया।
गेंद एक बाउंस के बाद जैसे ही सीमा पार हुई कॉमेंट्री कर रहे सहवाग ने अपने अंदाज में बोला- काश! कि हमारे समय भी ऐसे तोहफे मिलते। हालांकि, बल्लेबाज को यहां 4 रन नहीं मिले। दरअसल, MCC के 21.8 नियम के अनुसार, गेंद को खेलने के लिए अगर बल्लेबाज को पिच छोड़नी पड़े तो उसे नो-बॉल और फिर डेड बॉल दिया जाएगा। यानी नो-बॉल के रूप में एक रन मिलेगा, लेकिन बल्ले से बनाए गए रन नहीं मिलेंगे। कुछ ऐसा ही यहां भी हुआ।
मुकाबले की बात करें तो शारजाह ने 5 विकेट पर 145 रन बनाए थे। उसके लिए सबसे अधिक जोय डेनली ने नाबाद 36 और मोहम्मद नबी ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। जवाब में डिजर्ट वाइपर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। उसके लिए सबसे अधिक एलेक्स हेल्स ने 52 गेंदों में नाबाद 83 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि सैम बिलिंग्स ने 38 गेंदों में 49 रन ठोके। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.