बांग्‍लादेश छोड़कर गईं शेख हसीना, प्रधानमंत्री आवास में घुसे हजारों प्रदर्शनकारी, सोफा-कुर्सी लूट भाग रहे प्रदर्शनकारी, वीडियो

Updated on 05-08-2024 05:23 PM
ढाका: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पद से इस्तीफा देते हुए देश छोड़ दिया है। हसीना के राजधानी ढाका छोड़ने की सूचना के साथ उनके इस्तीफे की मांग कर रहे लोग पीएम हाउस में घुस गए हैं। बांग्लादेश के पीएम के निवास गोनो भवन के दरवाजे खोलते हुए लोग अंदर घुसे और यहां जश्न मनाया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे खोल दिए और लोग प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए। इससे पहले हसीना अपनी बहन के साथ यहां से जा चुकी थीं। बताया गया है कि वह जाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड करना चाहती थीं लेकिन उनको इसकी इजाजत नहीं दी गई।
ढाका में पीएम हाउस का दरवाजा खोलते और अंदर घुसते लोगों का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हजारों लोगों को बेखौफ पीएम हाउस में हुडदंग करते देखा जा सकता है। सुरक्षाकर्मी या पुलिस का कोई कर्मचारी वहां नहीं दिख रहा है। इससे साफ है कि सेना ने प्रदर्शनकारियों को खुली छूट दे रखी है। यहां तक कि लोग पीएम हाउस से बहुत से सामान भी उठाकर ले जा रहे हैं। सामने आए फुटेज में प्रदर्शनकारियों को राजधानी ढाका में प्रधान मंत्री के आधिकारिक आवास से कुर्सियां और सोफा जैसा सामान ले जाते हुए देखा गया है। ढाका में बंग्लादेश को बनाने वाले शेख मुजीब की मूर्ति भी तोड़ दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.