गेंद और बल्ले से यूं ही नहीं छाई शेफाली वर्मा, खुद 'भगवान' का था हाथ, सचिन तेंदुलकर ने फूंक दी थी जान

Updated on 03-11-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में 21 साल की शेफाली वर्मा ने कोहराम मचा दिया था। पहले वह बल्लेबाजी में बरसी। फिर इसके बाद गेंदबाजी में भी शेफाली ने कमाल कर दिया। उनको अपने गजब प्रदर्शन के लिए फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। बता दें कि शेफाली वर्मा ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। इसके बाद 36 रन देकर 2 विकेट भी लिए थे। हालांकि, मैच के बाद शेफाली ने खुलासा किया कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद उनका हौसला बढ़ गया था।

सचिन तेंदुलकर से मिला था शेफाली वर्मा को कॉन्फिडेंस

बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर फाइनल वाले दिन डिवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद थे। वह भारतीय टीम से मिले भी। शेफाली ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुलासा किया कि कैसे उनको सचिन से कॉन्फिडेंस मिला। शेफाली वर्मा ने कहा, 'जब मैंने उन्हें देखा, मुझे जबरदस्त बूस्ट मिला। मैं उनसे बात करती गई, वो मुझे कॉन्फिडेंस देते गए। वह क्रिकेट के मास्टर हैं। हम उनको सिर्फ देखकर भी प्रेरित होते रहते हैं।'
फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल होने के कारण नॉकआउट में टीम में शामिल हुई शेफाली ने कहा, ‘भगवान ने यहां कुछ करने के लिए भेजा था। इस अहसास को बयां नहीं कर सकती। सीधे नॉकआउट में आना मुश्किल था। लेकिन भरोसा था। परिवार का पूरा सहयोग था। फाइनल बहुत महत्वपूर्ण था। यह यादगार क्षण है।’ उन्होंने कहा, ‘आज योजना स्पष्ट थी, खुश हूं कि इसके मुताबिक खेल पाई क्योंकि सभी सीनियर ने कहा था कि अपना गेम खेलो। ’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.