बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रही हैं शेफाली जरीवाला, इन पचड़ों की वजह से नहीं बन पा रही हैं मां

Updated on 25-03-2023 08:50 PM

कांटा लगा हाय लगा...गाने के बाद रातोंरात मशहूर होने वाली शेफाली जरीवाला इन दिनों मां बनने की जद्दोजहद में हैं। वह और उनके पति पराग त्यागी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। मगर इसकी कानूनी प्रक्रिया और तमाम पचड़ों के चलते वह परेशान चल रहे हैं। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले काफी समय से बच्चे को अडॉप्टर करने की कोशिश कर रहे हैं। मगर पहले कोरोना आ गया और फिर अन्य कारणों की वजह से वह पैरेंट्स नहीं बन पा रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बनने से मना किया। वह चाहती हैं कि वह अनाथ बच्चे को अपनाए और अपना नाम दें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह जेनेटिक लिंकेज की परवाह नहीं करती हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। यहां उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बच्चे को गोद लेना चाह रहे हैं। मगर कई अड़चनों की वजह से देरी हो रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चे को गोद लेनी की कानूनी प्रक्रिया भी लंबी होती है। कई माता पिता हैं जो बच्चा गोद लेना चाहते हैं लेकिन लाइन लंबी है। इसके लिए कानून भी सख्त है। कई बार तो 4 साल भी लग जाते हैं। वह इस बारे में कहती हैं-

 
मैं हमेशा से ही बच्चे को गोद लेने के बारे में बहुत मुखर रही हूं।मेरी शुरू से तमन्ना रही है कि मैं एक बच्चे को गोद लूं। उसकी परवरिश करूं और अपनी फैमिली बनाऊं। यहां बहुत सारे बच्चे हैं जिन्हें परिवार की जरूरत है। मैं और मेरे पति जेनेटिक लिकेंज की परवाह भी नहीं करते हैं। मगर बच्चे को गोद लेनी की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है।
शेफाली जरीवाला


शेफाली जरीवाला ने बताया क्या दिक्कत आ रही है

शेफाली ने आगे बताया कि कैसे गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया आसान और भावनात्मक रूप से कठिन है। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में ही चार साल तक लग सकते हैं। उन्होंने कहा-
ये प्रक्रिया बिल्कुल भी आसान नहीं है। करीब करीब 4 साल इस प्रोसेस में लग जाते हैं। जैसे ही हमने पहले सोचा कि हम बच्चा ले ही लेंगे तो कोरोना की आफत आन पड़ी। कोविड के बाद काफी सारे चीजें बदल गईं। हमारी तरह कई पैरेंट्स हैं जो कतार में लगे हैं। मगर ये सब बहुत कठिन होता है।
शेफाली जरीवाला
 

शेफाली जरीवाला की दूसरी शादी

बता दें शेफाली जरीवाला ने पराग के साथ साल 2014 में दूसरी शादी की। एक्ट्रेस ने पहली शादी मशहूर सिंगर हरमीत सिंह के साथ की थी। मगर दोनों 2009 में अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.