गुस्से में कहा था रेप, सिर्फ अश्लील इशारा और छेड़छाड़ हुई, BJP पार्षद पति पर लगाए आरोपों से पलटी पीड़िता

Updated on 29-12-2025 12:31 PM
सतना: 'पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती...।' यह दंभ भरने वाले भाजपा पार्षद पति अशोक सिंह की हेकड़ी आखिरकार पुलिस ने निकाल दी है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। दरअसल, जिस पीड़िता ने 5 दिन पहले एसपी के सामने रोते हुए चाकू की नोक पर रेप की दास्तां सुनाई थी, वह अब अपने बयान से पलट गई है।

आधी रात को बदली कहानी

महिला ने थाने पहुंचकर कहा कि मेरे साथ रेप नहीं, सिर्फ छेड़छाड़ हुई थी। इस बदले हुए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं हटाकर आरोपी को छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर बाघेलान थाने में शनिवार रात जो हुआ, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुर बघेलान थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान पीड़िता ने स्वयं उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन दिया। उसने स्वीकार किया कि आरोपी अशोक सिंह ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की थी, लेकिन रेप नहीं किया था।

गुस्से और डर में दिए बयान

महिला ने कहा कि 22 दिसंबर को उसने जो बयान चाकू की नोक पर रेप और वीडियो बनाना दिए थे, वह गुस्से और डर के कारण दिए थे। दबी जुबान में चर्चा है कि क्या आरोपी के रसूख और उस वायरल धमकी (जिसमें वह कह रहा था- शिकायत कर ले, कुछ नहीं होगा) का असर पीड़िता पर हो गया?

भाजपा पार्षद पति गिरफ्तार

पीड़िता के बयान बदलते ही पुलिस ने केस की दिशा मोड़ दी है। अब आरोपी अशोक सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2) ,79, 296(1) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अशोक सिंह खुद पूर्व पार्षद रह चुका है और वर्तमान में उसकी पत्नी रेखा सिंह रामपुर बाघेलान नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा की पार्षद हैं।

28 साल से जुर्म की दुनिया में है 'नेताजी'

भले ही पीड़िता ने रेप का आरोप वापस ले लिया हो, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड चीख-चीख कर बता रहा है कि अशोक सिंह एक आदतन अपराधी है। उसकी 'क्राइम कुंडली' 1996 से खुली हुई है। उस पर अब तक कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। 1996 में जानलेवा हमला (IPC 326) और सरकारी काम में बाधा। 2001 में घर में घुसकर रंगदारी और मारपीट। इसके अलावा 2019 से 2023 के बीच जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के कई केस दर्ज हैं। साल 2025 में ही उस पर अमानत में खयानत (धोखाधड़ी) का भी केस दर्ज हुआ था।

वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि यह मामला तब सुर्खियों में आया जब आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ। 22 दिसंबर को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी कि 6 महीने पहले उसके साथ रेप हुआ और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके बाद आरोपी ने वीडियो में पुलिस को गाली देते हुए कहा था कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले पर आगे की कार्यवाही कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.