राहुल गांधी गंभीर नेता, PM बनने की काबिलियत, भारत जोड़ो यात्रा को क्रांतिकारी बता शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ

Updated on 09-01-2023 06:56 PM
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी यात्रा बताया और कहा कि राहुल गांधी गंभीर नेता के तौर पर उभरे हैं और उनमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। टीएमसी सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। उनके परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की है, और देश के विकास में योगदान दिया है।'
शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने अपनी छवि में सुधार किया है और एक बहुत गंभीर नेता के रूप में उभरे हैं। लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'राहुल गांधी एक यूथ आइकॉन के रूप में उभरे हैं। उनकी छवि पहले की तुलना में अब पूरी तरह से बदल गई है। कुछ लोग राहुल गांधी की छवि को नष्ट करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह देश के एक बहुत ही गंभीर नेता के रूप में उभरे हैं।'

'लोकभा चुनाव पर होगा प्रभाव'

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टीएमसी सांसद ने भी भारत जोड़ो यात्रा में चलने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा की और कहा कि यह एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक यात्रा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेगी।
आसनसोल के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी एक युवा आइकन के रूप में उभरे हैं। उनकी छवि पहले की उनके परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की है, और देश के विकास में योगदान दिया है।

आडवानी की रथयात्रा से तुलना

सांसद ने भारत जोड़ो यात्रा की तुलना लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यात्रा से की। बीजेपी की नेतृत्व वाले केंद्र पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा पूछती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया फिर देश को आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान किसने दिए।

ममता बनर्जी को बताया आयरन लेडी

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपनी पार्टी की सुप्रीमो - ममता बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि वह एक लौह महिला हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में गेम-चेंजर बनकर उभरेंगी। उन्होंने कहा, 'संख्या के आधार पर ममता बनर्जी 2024 में गेम चेंजर बनकर उभरेंगी। ममता बनर्जी आयरन लेडी हैं, उन्हें अब कोई हल्के में नहीं ले सकता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.