अपने विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी बढ़ोतरी, पाकिस्तान क्यों है मायूस

Updated on 09-03-2024 01:51 PM
नई दिल्ली: इस सप्ताह शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक 74,119 अंक पर पहुंच गया है जो कि ऑल टाइम हाई है। इससे पहले के सप्ताह में भी शेयर बाजार चढ़ा था। मतलब कि विदेशी निवेशक (Foreign Investors) अपने यहां खूब पैसे लगा रहे है। उससे पहले इस साल की तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े आए। उसमें पता चला कि भारत की जीडीपी 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। मतलब कि विदेशी निवेशकों को अच्छी लीड मिली। तभी तो बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में 6.55 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 23 फरवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें 2.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। जहां तक अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात है तो वहां बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी हुई है। इससे पहले यानी 23 फरवरी को ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में कमी ही हुई थी।
  
कहां पहुंच गया डॉलर का भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भारी इजाफा हुआ है। इस दौरान अपना भंडार $6.55 Billion बढ़ गया। इससे पहले, 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपना भंडार $2.98 billion बढ़ कर 619.072 अरब डॉलर पर पहुंचा था। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) बढ़ी हैं। बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $6.043 Billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर USD 554.231 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
इसी मार्च महीने की एक तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 569 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 48.417 Billion का हो गया है।

घट गया एसडीआर और गोल्ड रिजर्व
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हो गई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 17 Million डॉलर घट कर 18.18 बिलियन डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 41 Million की कमी हुई है। अब यह घट कर USD 4.798 Billion रह गया है।

पाकिस्तान में घट गया डॉलर का भंडार
अपना पड़ोसी देश, पाकिस्तान इस समय कंगाली की हालत में जी रहा है। वहां काम की चीजें मंगाने लायक भी विदेशी मुद्रा का भंडार नहीं बचा है। इसलिए बेहद संभल कर आयात करना पड़ता है। बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भी उसे अच्छी खबर नहीं मिली। इस सप्ताह वहां के भंडार में 18.30 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अब वहां 13.020 अरब डालर का ही विदेशी मुद्रा भंडार रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि 23 फरवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के भंडार में 59.3 मिलियन डॉलर की कमी हुई थी। तब वहां 13.038 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.